
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड मुख्यालय के समीप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए कहा है कि जेसीसी परीक्षा प्रश्न पत्र को लीक करने वाले दोषियों के खिलाफ सीबीआई जांच हो। दुमका में विदेशी पर्यटक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोषियों को गिफ्तार किया जाय। प्रखण्ड में चल रहे अबूआ आवास योजना निष्पक्ष जांच कर योग्य लाभुकों को आवास का लाभ दिया जाय। आपको बता दें कि यह एक दिवसीय धरना 11 :30 से लेकर लगभग 2:30 बजे तक रहा। सभी वक्ताओं ने बारी बारी से अपना अपना पक्ष रखते हुए झारखण्ड सरकार को खूब कोषा। हालांकि इस तरह का जघन्य अपराध हो या धांधली सभी राज्यों में व्यापक रूप से है। इस पर लगाम लगाना आवश्यक है। नहीं तो महिलाएं और बच्चियाँ सुरक्षित नहीं है। वहीं युवा सभी राज्यों में बेरोजगार हैं,जिन्हें रोजगार आवश्यक है। मौके पर मंडल अध्यक्ष शंकर साहु, विधायक प्रतिनिधि सह लमटा मुखिया अमित कुमार चौबे, मंडल महामंत्री चुरामन साहु, मंडल अध्यक्ष विवेक केशरी, लावालौंग मुखिया नेमन भारती, मनोज यादव, युवा मोर्चा सद्स्य सचिन पासवान, पुरन साहु, मांधनिया पंचायत संयोजक रंजीत केशरी, के अलावे दर्जनों लोग शामिल थे।।
लावालौंग से मोहम्मद साजिद
