Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, June 17, 2025
Chatra News

चतरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध खोला मोर्चा!

चतरा जिले में ब्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भ्रष्ट प्रशासनिक पदाधिकारिओं के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए काला पट्टी लगाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चतरा जिले में सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि दोषी अधिकारियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो, वरना आंदोलन और उग्र होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई न्याय और पारदर्शिता के लिए है, और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा! वहीं जिला अध्यक्ष रामदेव जी भोक्ता ने आगे बताया कि आज काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध कर रहे हैं! दो तारीख को पुतला दहन करेंगे! चार तारीख को हर प्रखंड कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और आने वाला समय मे समरनालय के समीप धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा! आगे उन्होंने कहा कि इतना पर भी प्रशासन में अगर सुधर नहीं आती है तो सड़क पर उतरकर शहर को जाम करेंगे

Leave a Response