Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Sunday, October 19, 2025
Chatra News

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडु विधानसभा के माननीय विधायक गिद्धौर आकर कार्यकर्ताओं से किये मुलाकात

गिद्धौर:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मांडु विधानसभा के विधायक सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल चतरा से रांची लौटने के क्रम गिद्धौर में रुके‌।तत्पश्चात प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक नवयुवक विकास संघ में गिद्धौर भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने भगवा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।विधायक श्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि इस प्रखंड से मेरा पुराना लगाव रहा है पूर्व में भी कई बार आने जाने का अवसर मिला है।यहां आने के बाद कुछ पुरानी यादें ताजा हो गई।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी में आपलोग मजबुती से लग जायें क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लगातार जनहित में किये जा रहे कल्याणकारी कार्यों के बावजूद कुछ राजनीतिक दल एक नाकाम गठबंधन बनाने का प्रयास कर रहें हैं।आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से भारी बहुमत के साथ मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे एवं राज्य में भी भाजपा की सरकार बनेगी।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार,महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन दांगी,रामानंद दांगी,मंडल मंत्री सुरेश प्रसाद राणा,विनोद कुमार,महेंद्र राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Response