
Chatra : टंडवा एनटीपीसी प्लांट एरिया पार्किंग स्थल और अन्य स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (टंडवा) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।दिनांक 20 नवंबर 2025 को छापामारी के दौरान दल ने एनटीपीसी प्लांट एरिया पार्किंग स्थल से दो संदिग्ध व्यक्तियों — एहसान आलम (पिता – अख्तर अंसारी) और अखलेश चौधरी (पिता – महाबीर चौधरी), दोनों ग्राम जोल्हा बिगहा, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा — को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलें प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोरीघाट इलाके में बेची गई हैं।दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इसके साथ ही इस मामले में एक अन्य व्यक्ति जितेन्द्र कुमार यादव (ग्राम – जोल्हा तेतरिया जगनडीह, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा) को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।बरामद मोटरसाइकिलों में एक अपाचे (पंजीयन संख्या JH02AD-0216) और तीन स्प्लेंडर प्लस (विभिन्न इंजन नंबरों सहित) शामिल हैं।छापामारी दल में टंडवा थाना प्रभारी अनिल उरांव, प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, तथा टंडवा थाने के अन्य पुलिस अधिकारी व सशस्त्र बल शामिल थे।
