Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बरही में पुलिस की बड़ी कामयाबी : लूट की योजना बना रहे चार अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार
    Hazaribagh News

    बरही में पुलिस की बड़ी कामयाबी : लूट की योजना बना रहे चार अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | हजारीबाग पुलिस ने बरही थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक संभावित बड़ी घटना टल गई।

    पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश पर चोरी, लूट और डकैती पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह सफलता हाथ लगी।

    घटना का खुलासा इस प्रकार हुआ : दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चार अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हथियार के साथ हजारीबाग से बरही की ओर लूट की नीयत से निकल रहे हैं। सूचना मिलते ही देवचंदा मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। करीब रात 10:10 बजे, संदिग्ध मोटरसाइकिलों को आते देख पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे चेकिंग पॉइंट से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल रोककर भागने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए चारों को पीछा कर धर दबोचा।

    गिरफ्तार अपराधियों की पहचान : संतोष मुंडा (25 वर्ष) — ग्राम गुरूडीह, थाना कटकमसांडी; एक देशी पिस्टल, मैगजीन में दो गोलियां और रियल मि स्मार्टफोन बरामद। दीनानाथ बेदिया उर्फ दिनेश बेदिया (34 वर्ष) — ग्राम डाड़, थाना कटकमसांडी; एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस (8mm) और ऐस कीपैड मोबाइल बरामद। राहुल ठाकुर (27 वर्ष) — ग्राम सरौनी, थाना मुफस्सिल; एक टूटा स्मार्टफोन बरामद। तुलेश्वर प्रजापति (31 वर्ष) — ग्राम डाड़, थाना कटकमसांडी।

    बरामद सामान : दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH02BT-6811 और JH13H-6072), एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस (8mm और 7.65mm), और तीन मोबाइल फोन।

    पूछताछ के दौरान चारों ने बरही और आसपास के क्षेत्रों में पूर्व में हुई कई लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस इनसे जुड़े अन्य अपराधों की भी जांच कर रही है।

    छापेमारी दल में शामिल अधिकारी : बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, थाना प्रभारी बिनोद कुमार, सहायक उपनिरीक्षक दीपक कुमार और रूपलाल यादव, हवलदार मनोज मंडल, मिथलेश सिंह, आरक्षी गंगा उरांव, संजीत कुमार यादव और सशस्त्र गार्ड दल शामिल थे।

    हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सराहनीय कार्रवाई के लिए बधाई दी और कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.