
चतरा : जिले के पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 3 नवंबर को हण्टरगंज थाना क्षेत्र में छापामारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 2.8 किलो ग्राम अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन दो वाहनों को जब्त किया गया है। प्रेस वार्ता कर जिला कप्तान सुमित अग्रवाल ने बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार नकली तस्कर अफीम बिहार की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर वाहनों की जांच की, जिसमें पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान अफीम बरामद किया गया ।वहीं तस्करों में संदीप कुमार ,कपिल यादव ,गौतम कुमार,ललन यादव ,प्रवीण यादव का नाम शामिल है। इनका आपराधिक इतिहास में गौतम कुमार और ललन यादव पर पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।पुलिस के बताया कि इन तस्करों का नेटवर्क बिहार और झारखंड से जुड़ा हुआ है। इन लोग यहां से खरीद कर अन्य राज्यों में खपाने का था। छापेमारी अभी जारी है और तस्करों की अन्य गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा हैं। यह कार्रवाई राज्य में नशे के तस्करों पर शिकंजा कसने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। पुलिस का कहना है कि आगे भी अवैध नशा कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
