
Chatra : भारतीय जनता पार्टी चतरा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार आदरणीय कालीचरण सिंह जी के 26/4/2024 को नामांकन लेकर चतरा नगर मंडल की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी विद्यासागर जी के द्वारा की गई। बैठक में भारती जनता पार्टी के नगर में निवास करने वाले सभी नेता कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष सक्ति केंद्र संयोजक सह संयोजक मंडल के पदाधिकारी गण मोर्चा के अध्यक्षगण का उपस्थित रहे। बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष को अपने-अपने बूथ पर बैठक कर फीडबैक लेने के लिए कहा गया ताकि हर एक बूथ से 300 की संख्या में कार्यकर्ता सभा स्थल में पहुंचे इसकी तैयारी करने के लिए कहा गया। बूथ अध्यक्ष ने कहा कि हम एक से दो दिन में बैठक कर फीडबैक देने का काम करेंगे तथा अधिक से अधिक संख्या कार्यक्रम में कैसे पहुंचे इसकी चिंता भी करेंगे। साथी ही साथ नगर मंडल की एक टोली बनाकर सभी व्यवसायीय से आग्रह किया जाएगा कि नामांकन के दिन सभी कोई अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद चलने का कष्ट करें। सभी जाति प्रमुखों से भी मिलकर सभी जाति प्रमुख के लोगों से भी चलने का आग्रह किया जाएगा सभी मोर्चा के अध्यक्ष की आप अपने-अपने हिसाब से 1000 की संख्या लाने का प्रयास करिए जिसमें महिला मोर्चा में एक स्वर में कहा की हमलोग 1000 की संख्या लेकर सभा स्थल में पहुंचेंगे।
चतरा शहर के सभी व्यवसाईयों से नामांकन कार्यक्रम में जाने के लिए आग्रह किया जाएगा। सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग करते हुए 26 तारीख को नामांकन को लेकर जोर-जोर से प्रचार प्रसार करने के लिए भी निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी गण मोर्चा के अध्यक्ष गण मोर्चा के पदाधिकारी गण बूथ के अध्यक्ष गण पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन शाह मंडल प्रभारी अमित साहू विनय पांडे पूर्व मंडल भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता जीतू जैन पूर्व नगरअध्यक्ष आईटीसी जिला संयोजक मनमीत सिन्हा संजय पांडे जुगल ठाकुर मनजीत राणा गोविंद पासवान गंगा देवी नीरा देवी प्रदीप रावत बिट्टू साहू विवेक शर्मा शंकर सोनी धीरज सिन्हा संजय प्रजापति गज्जू ठाकुर गोपाल सोनी भारत दीक्षित जितेंद्र पांडे राज शर्मा संतोष गुप्ता परमप्रकाश सुजीत राम राजकुमार साव सुनी लाल chotu कुमार हनी गुप्ता आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए
