
लावालौंग, चतरा। लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारी में लावालौंग मुखिया नेमन भारती ने सराहनीय पहल की है। क्षेत्र की पुरानी और जर्जर हो चुकी मुख्य सड़क पर बने गड्ढों को दुरुस्त करवाया गया है। साथ ही, सड़क पर निकले पत्थरों को बजरी-बालू से ढकवाकर आवागमन सुगम बनाया गया है।ग्रामीणों और युवाओं ने सड़क की स्थिति को लेकर मुखिया से शिकायत की थी। इस पर त्वरित पहल करते हुए उन्होंने पुराने डाकघर से बिरहोर कॉलोनी तक पूरी सड़क की मरम्मत सुनिश्चित की। अब यह मार्ग व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए पूरी तरह उपयुक्त हो गया है।मुखिया की इस तत्परता की villagers ने सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल छठ पर्व के दौरान आमजन की बड़ी परेशानी को दूर करेगी।
रिपोर्टर मोo साजिद
