
लावालौंग/चतरा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ विपिन कुमार भारती नें सभी बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में मतदाता सूची में निर्धारित समय सीमा के अंदर आवश्यक सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई।लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ नें कहा कि जिनकी भी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची से जोड़ा जाए।वहीं मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को लेकर प्रपत्र 6, 7, 8 मतदाता सूची में नाम जोड़ना,मृत मतदाताओं का नाम हटाना व मतदाता सूची में नाम सही करना है।उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यों में लापरवाही न करें साथ ही कहीं से भी इस तरह की शिकायतें मिलती है कि 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का नाम नहीं जोड़ा गया है तो वहां के बीएलओ के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने उपस्थित सभी बीएलओ को अपने काम में निखार लाते हुए निर्वाचन से संबंधित कामों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने का आह्वान किया।चुनावों में बीएलओ का काम बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए इसमें कहीं लापरवाही नहीं दिखनी चाहिए।हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि हम निचले स्तर पर खड़ा होकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक एवं मतदान का हक दिलाते हैं।ऐसे नेक काम में पारदर्शिता की जरूरत होती है ताकि हर युवा मतदाता सूची से जुड़ सके और वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। बैठक में अनुपस्थित बीएलओ व अपने कार्यों में रुचि नहीं लेने वालों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
संवाददाता, मो० साजिद
