
कुन्द/ चतरा : प्रभारी बीडीओ विपिन कुमार भारती ने शुक्रवार को फीता काटकर व नारियल फोड़कर कर सिकीदाग पंचायत भवन का उद्घाटन किया।वही सिकीदाग मुखिया अनिता देवी ने बीडीओ को बुके देकर स्वागत किया।वही बीडीओ ने पंचायत भवन के सभागार हॉल में पंचायत कर्मियों व वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर संचालित विकासीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली।वही अधूरे पड़े आवास व मनरेगा योजना की कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
वही रोजमर्रा की जिंदगी व जीवनयापन पर भी चर्चा की।वही लोगों ने राशन कार्ड, आवास,जनवितरण दुकान,पेंशन,आधार कार्ड पंजीकरण व शुद्धिकरण की समस्या को बीडीओ के समक्ष रखा।वही बीडीओ ने सभी समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की और कहा की बारी बारी से सभी समस्याओं का निदान कर लिया जाएगा।डीबीटी के माध्यम से लाभुक को भेजी गई सरकारी योजनाओं के पैसे में निकासी को लेकर सीएससी व सीएसपी को सख्त लहजे में चेताया फर्जी निकासी करने वाले पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिव्या कुमारी,उपमुखिया किशोर यादव,समाजसेवी अखिलेश प्रसाद यादव,बीपीओ अजय कुमार सिन्हा,पंचायत सचिव रामजी साहु, जेई विकास कुमार,रवि कुमार,उपेंद्र भोक्ता,अनुज कुमार,चंचल कुमार समेत कई वार्ड सदस्य,पंचायत कर्मी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहें।
संवाददाता, मो० साजिद
