
लावालौंग: प्रखंड मुख्यालय में हर वर्ष लगने वाला लावालौंग पशु मेला का विधिवत उद्घाटन मंगलवार किया गया। उद्घाटन का कार्य प्रमुख *मनीषा देवी* बीडीओ *बिपीन कुमा भारती* एस० आई० रोहित कुमार साव कोलकोले मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साव एवं लावालौंग मुखिया नेमन भारती ने दीप प्रज्वलित कर एवं फिता काटकर किया। इसके बाद राजेश कुमार साव नें नारीयल फोड़कर मेला का शुभारंभ करवाया। उद्घाटन के दौरान बीडीओ विपिन कुमार भारती ने कहा की मेला के ठेकेदार एवं उनके कार्यकर्ता शांति पूर्ण तरीके से मेला संपन्न करवाने पर विशेष जोर दें। मेले में आने वाले बाहरी व्यापारियों के साथ भाईचारे का भाव रखते हुए उनके सुख सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।साथ ही उन्होंने कहा कि अनावश्यक नन्हे मुन्ने बच्चों को बड़े झूलों वगैरह से दूर रखें।ज्ञात हो कि इस पशुमेला का डाक शनिवार को संपन्न हुआ था। जिसमें सबसे ऊंची बोली लगाकर कोलकोले पंचायत निवासी अनिल कुमार साव नें अपने नाम से बंदोबस्त कराया था।इस पशुमेला का सैकड़ों वर्ष पुराना इतिहास है।दिसंबर माह में लगने वाला यह मेला लगभग एक माह तक चलता है जो मकर संक्रांति के अवसर पर समाप्त होता है।मेला उद्घाटन में कोलकोले पंचायत उपमुखिया नौशाद आलम,समाजसेवी बसंत पांडेय,गोविन्द ठाकुर,धर्मेन्द्र प्रजापति श्रवण कुमार रजक समेत दर्जनों लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
संवाददाता, मो० साजिद
