
लावालौंग/चतरा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ विपिन कुमार भारती की अध्यक्षता में बीएलओ के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में मतदाता सूची में निर्धारित समय सीमा के अंदर आवश्यक सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि जिनकी भी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची से जोड़ा जाए। वहीं मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को लेकर प्रपत्र 6, 7, 8 मतदाता सूची में नाम जोड़ना, मृत मतदाताओं का नाम हटाना और मतदाता सूची में नाम सही करना है। उन्होंने चुनाव कार्यों में लापरवाही नहीं करने क्या निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित सभी बीएलओ को अपने काम में निखार लाते हुए निर्वाचन से संबंधित कामों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान बीडीओ ने कहा की बीएलओ का काम बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए इसमें कहीं लापरवाही नहीं दिखनी चाहिए। हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि निचले स्तर पर खड़ा होकर हम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक एवं मतदान का हक दिलाते हैं। ऐसे नेक काम में पारदर्शिता की जरूरत होती है ताकि हर युवा मतदाता सूची से जुड़ सके और वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इस दौरान बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील किया थी जब नए लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाता है तब मतदाता #Namjodoabhiyan पर ट्वीट करें। साथ ही उन्होंने बताया कि 27 और 28 जुलाई को विशेष अभियान के तहत सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर रहेंगे। जहां वे मतदाता सूची के संशोधन का कार्य करेंगे। इसके लिए बीएलओ उक्त दोनों दिन 12 से 1 बजे दोपहर तक अपने-अपने बूथों पर कार्य करेंगे।
संवाददाता, मो० साजिद
