Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, June 17, 2025
Chatra News

बीडीओ ने किया जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक,खाद्यान्न वितरण में शिथिलता बरतने वाले डीलरों को दी गई कड़ी चेतावनी

गिद्धौर /चतरा :प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को गिद्धौर व पत्थलगड्ढा प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने बैठक किया।बताया जाता है कि डीलरों के साथ जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी की बैठक निर्धारित था। परंतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नहीं आने के उपरांत यह बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया।बैठक में खाद्यान्न वितरण की समीक्षा विस्तार से किया।उन्होंने खाद्यान्न वितरण में शिथिलता बरतने वाले डीलरों को कड़ी चेतावनी दिया। जबकि लाभुकों को सही मात्रा में खाद्यान्न नहीं देने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।डीलर सही समय पर गोदाम से खाद्यान्न का उठाव करें और सही समय पर लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें। वितरण में जिस डीलर की प्रतिशत कम रहा वैसे डीलरों को बीडीओ ने जमकर फटकार लगाई।उन्होंने कहा ई पॉश मशीन में गड़बड़ी होने पर इसकी तत्काल सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ-साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करें किसी भी स्थिति में बहाना नहीं चलेगा। बैठक में अवध किशोर दांगी, ऋतुराज दांगी,सीताराम दांगी,महावीर पासवान, प्रमिला देवी,शारदा देवी, कृष्णा कुमार,जवाहर दांगी,अजय यादव सहित गिद्धौर व पत्थलगड्डा प्रखंड के दर्जनों डीलर थे।

Leave a Response