
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 11 सितंबर 2025 की रात करियातपुर से एक पिकअप वाहन (संख्या JH12A-7419) के साथ साउंड सिस्टम, लाइट सिस्टम और जेनरेटर की चोरी की बड़ी घटना को पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। चोरी की यह घटना वादी राज कुमार भगत के आवेदन पर दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर थाना कांड संख्या 337/25 दिनांक 13.09.2025 को अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
कांड की गंभीरता को देखते हुए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर तेज़ी से कार्रवाई करते हुए चोरी गई महिन्द्रा पिकअप गाड़ी को बरामद किया और दो अपराधियों — सुतीज कुमार सिंह उर्फ शिया, उम्र 22 वर्ष। प्रकाश कुमार को कोडरमा जिले से गिरफ्तार कर 29 सितंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और बड़े पैमाने पर बरामदगी
चोरी में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान पहले ही हो चुकी थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 6 दिसंबर 2025 की रात गुप्त सूचना पर तिलैया डैम ओपी पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपी उदय कुमार उर्फ कृष्णा, पिता मोगल रविदास, ग्राम बडकी घमराईय, को गिरफ्तार किया गया।
उसकी निशानदेही पर 7 दिसंबर 2025 को उसके घर के अंदर मिट्टी में गाड़कर छिपाया गया चोरी का जेनरेटर और पूरा साउंड सिस्टम बरामद किया गया।
बरामद सामान : स्वराज कंपनी का 10 KB जनरेटर सेट, हरे रंग का, सीरियल नंबर. VC51485
जेनरेटर के अलग–अलग पार्ट्स, जिनमें शामिल—रेडिएटर सेट, साइलेंसर, ऑयल टैंक, नट–बोल्ट सेट, जनरेटर हैंडल, लोहे का पुल्ली, जेनरेटर रखने का चैनल, पी-ऑडियो के 3 बड़े स्पीकर, स्टूडियो मास्टर का 1 बड़ा स्पीकर, ट्यूटर्स – 2 पीस, प्लेटिना मोटरसाइकिल, चेसिस नंबर MD2DDDZZZNWZ81063, रजिस्ट्रेशन नंबर JH12-3455
छापामारी टीम : पु.अ.नि. किरण कच्छप, महिला थाना प्रभारी बरही। पु.अ.नि. मृत्युंजय कुमार, बरही थाना। पु.अ.नि. सुमित साय, बरही थाना। पु.अ.नि. बादल कुमार हेम्ब्रम, बरही थाना। थाना सशस्त्र बल
मुख्य आरोपी उदय कुमार का आपराधिक इतिहास
उदय कुमार उर्फ कृष्णा पर पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज रहे हैं, जिनमें हत्या, चोरी, हिंसा और लूट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। उसके खिलाफ जयनगर थाना व तिलैया डैम ओपी में 2020 से 2025 तक कुल 8 मामले दर्ज हैं।
बरही पुलिस का यह ऑपरेशन क्षेत्र में बढ़ते वाहन और उपकरण चोरी कांडों पर एक बड़ी रोक माना जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि अपराध में शामिल अन्य व्यक्तियों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।
