Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 16, 2025
Chatra News

बजरंग क्लब दुर्गा पूजा समिति कर्मा के अध्यक्ष बने मिथलेश चौबे सचिव विनोद कुमार कोषाध्यक्ष बने ननकू ठाकुर

लावालौंग/चतरा :  दुर्गा पूजा हर्सोउल्लास के साथ मनाने को लेकर बजरंग क्लब दुर्गा पूजा समिति कर्मा की एक बैठक  की अध्यक्षता चेतन गोप ने किया तथा संचालन हरिहर पाण्डे के द्वारा किया गया। बैठक में नए कमिटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष मिथलेश  चौबे, उपाध्यक्ष चेतलाल भुईयां,सचिव विनोद कुमार ,उपसचिव माणिक चन्द,कोषाध्यक्ष ननकू ठाकुर तथा मीडिया प्रभारी रवि शर्मा  को सर्वसम्मति से बनाया गया। दुर्गा पूजा सफल संचालन हेतु 24 कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है.इसके अलावे नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति के पुराने कमिटी के पदाधिकारी को संरक्षक बनाया गया है। इस मौके पर प्रसाद भारती, महेंद्र गोप, मुकेश यादव, अशोक यादव, बूटा भुईयां, नवीन ठाकुर, राजनाथ यादव, शोभा भारती, शीतल राम, किता भुईयां, विनोद भुईयां, संतोष यादव, विक्रम कुमार, हरदेव यादव, राजकुमार पाण्डे समेत कई लोग शामिल थे।

रिपोर्टर मो० साजिद

Leave a Response