Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 16, 2025
Chatra News

कान्हाचट्टी-पीतीज मार्ग पर बड़की नदी का पुल बना खतरे की निशानी, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय से पीतीज की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित बड़की नदी (या गहरी नदी) पर बना पुल इस समय जर्जर स्थिति में है। पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों की जान पर बन आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल दर्जनों गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है, लेकिन इसकी टूटी रेलिंग, धंसी सतह और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण हर गुजरते वाहन को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। चालक और आम राहगीर रोजमर्रा के सफर में डर के साये में गुजरते हैं। हर साल इसकी स्थिति और खराब होती जा रही है। विशेषकर बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ जाने से पुल का ढांचा कमजोर पड़ जाता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द पुल की मरम्मत या नवनिर्माण कराया जाए, ताकि लोगों की आवाजाही सुरक्षित हो सके। वहीं, प्रखंड के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जिला प्रशासन से इस दिशा में तत्काल पहल करने की मांग की है।

संवाददाता, नितेश कुमार सिंह कान्हाचट्टी

Leave a Response