
गिद्धौर/चतरा : प्रखंड के विभिन्न पंचायत में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व संबंधित पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस क्रम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। जबकि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभुकों से बातचीत किया गया।जबकि पीएम किसान योजना के लाभुकों से भी योजना की जानकारी लिया गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभुकों ने केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। कहां की केंद्र सरकार के बदौलत उनका पक्का घर मिल पाया।जबकि किसानों ने पीएम किसान योजना के तहत 6000 रुपया दिए जाने से खुश थे।जागरूकता रैली पंचायत मुख्यालय से प्रारंभ हुआ जो।संपूर्ण गांव का भ्रमण किया।मौके पर मुखिया निर्मला देवी, उपमुखिया मंजू देवी,रंजन कुमार,पंचायत सचिव चितरंजन शर्मा,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के प्रखंड समन्वयक फरहत नजानी, वार्ड सदस्य ममता कुमारी, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव,यदुनंदन पांडेय,इंद्रजीत दांगी,अमीर कुमार,मुसाफिर कुमार कुशवाहा,उपेंद्र दांगी,शामिल हुए
