
Chatra : हंटरगंज के राम नारायण मेमोरियल कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले नशा उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता रैली एवं सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस पीओ डा०फहीम अहमद ने किया।कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन रुसा कोऑर्डिनेटर प्रो फखरुद्दीन अंसारी एवं एन एसएस की स्वयंसेविका शौर्य कुमारी संयुक्त रूप से कर रहे थे।अध्यक्षी भाषण में प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज शपथ लेने का अवसर है कि हम घर मुहल्ला समाज एवं सहपाठियों को नशा मुक्त कराने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।राज्य और राष्ट्र हित में नशा मुक्ति की दिशा में एग्रीम भूमिका निभाने के लिए कृत्संकल्प हैं।इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मवारी नवयुकों की है।इस आधुनिक दौर में नवयुवक नशे के लत में घर बार और अपने जीवन को व्यर्थ में बर्बाद कर रहे हैं। नशा एक ऐसा जहर है जो शरीर के साथ-साथ घर परिवार और समाज को निस्त नाबुद कर देता है। मादक पदार्थों के उन्मूलन में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी है कि राष्ट्र के विकास के लिए इस अभियान का अभिन्न अंग बने तभी हमारा पठान-पाठन सार्थक साबित होगा।इस क्षेत्र में शराब,अफीम, ड्रग्स गांजा,हिरोइन और चरस जैसे मादक पदार्थों के सेवन का चलन बढ़ा है। जिसके दुष्प्रभाव समाज में देखने को मिल रहा है।कई नवयुवक इस अपराध में आज भी जेल के सलाखों के पीछे हैं।कई नवयुवक इस गैर कानूनी व्यापार में संलिप्त हैं। नवयुवकों के जीवन को बचाने के लिए हम सब को एक साथ मिलकर प्रयास करने की जरूरत पर बल दिया गया। सेमिनार को डा० रेयाज उद्दीन अंसारी,डा० रामजीत यादव,प्रो० पूजा सिंह छात्राओं में गजाला और रहमती ने काव्य और संबोधन से नशा मुक्ति पर अभिभाषण दिया।जबकि शौर्य कुमारी ने नशा मुक्ति पर शपथ दिलाई।इस मौके पर कई छात्र एवं छात्राओं ने पेंटिंग और सलोगन के माध्यम से कहा कि ज्ञान हमें फैलाना है,नशे को मार भगाना है।नशे को छोड़ो, रिश्ते जोड़ो। नशा मुक्ति का अभियान,बने जन जन की पहचान।सबकी है यही पुकार,नशे को करो बहिष्कार।नशा जो करोगे जीवन भर रोओगे।इस मौके पर प्रो शिवरतन सिंह,प्रो उमेश प्रसाद सिंह,प्रो सरयू यादव,प्रो पंकज कुमार,प्रो कुमारी मंजू सिंह,आईक्यूए सी कोऑर्डिनेटर प्रो अनिल कुमार सिंह,प्रो ताहिर हुसैन, प्रो कमरुद्दीन अंसारी,माधुरी मनीष कुमार,पवन कुमार पम्मी कुमारी,निशा कुमारी,उपेंद्र कुमार,कुंदन कुमार,चुन्नू कुमार,डब्लू कुमार, विक्की के अतिरिक्त दर्जनों शिक्षाकर्मियों एवं छात्र छात्राओं ने महती भूमिका निभाई।
