
लावालौंग। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लावालौंग में शुक्रवार को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (12 दिसंबर 2025) के अवसर पर शुक्रवार को पंजीकरण जागरूकता एवं कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के माननीय सचिव के निर्देशानुसार पीएलवी टीम द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व पीएलवी जनेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार ठाकुर, रविकांत कुमार, काजल कुमारी एवं राखी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौष्टिक आहार और व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।पीएलवी सदस्यों ने छात्राओं को बताया कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए प्रतिदिन पौष्टिक आहार का सेवन, स्वच्छता का ध्यान और नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है। छात्राओं को स्कूल आने से पहले पौष्टिक भोजन लेने और दिनचर्या को संतुलित रखने की सलाह दी गई, जिससे वे शिक्षा एवं दैनिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को अवैध बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान तथा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं के साथ साथ वार्डन अनीता कुमारी, सहायक शिक्षिका प्रियंका बाखला, सुचिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सपना कुमारी, अनिल राणा, प्रमोद यादव, संतोष कुमार, दिलीप प्रधान, अजय यादव ने अहम् भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए.आयोजन में पीएलवी जनेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार ठाकुर, रविकांत कुमार, काजल कुमारी और राखी कुमारी विशेष रूप से उपस्थिति रही।
रिपोर्टर मो0 साजिद
