
प्रतापपुर /चतरा :झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के तत्वावधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव प्रज्ञा वाजपेई के निर्देश पर गुरुवार को बिरसा मुंडा कोचिंग सेंटर राजा गढ़ प्रतापपुर, गुरिया एवं अन्य कई गांवों में आउटरीच प्रोग्राम के तहत् विधिक जागरूकता कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय के पीएलवी गोविंद ठाकुर एवं संदीप कुमार गुप्ता के द्वारा चलाया गया। इस दौरान लोगों को नालसा स्किम, साईबर क्राईम, लोक अदालत, मध्यस्थता इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर शिक्षक बिरेंद्र कुमार के अलावा दर्जनों छात्र व ग्रामीण मौजूद थे।
