
लावालौंग /चतरा : प्रखंड के ग्राम सोहावन में रविवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के माननीय सचिव के आदेशानुसार आयोजित किया गया।शिविर में पीएलवी जनेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार ठाकुर एवं रविकांत कुमार ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आवश्यक है, क्योंकि मानवीय गतिविधियों के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
वक्ताओं ने लोगों से कचरा कम करने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
शिविर में ग्रामीणों की सहभागिता सराहनीय रही और लोगों ने पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर मो0 साजिद
