पेलावल, हजारीबाग – पेलावल विकास मंच (PVM) द्वारा आयोजित 13वां रक्तदान शिविर रविवार को पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में जोश और प्रेरणा से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस शिविर में कुल 44 रक्तदाताओं ने भाग लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया। खास बात यह रही कि 11 युवाओं ने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान कर न सिर्फ मानवता का परिचय दिया बल्कि दूसरों को भी प्रेरित किया। शिविर का आयोजन थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए किया गया था, जो कि समाज के प्रति मंच की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर की मुख्य अतिथि…
Author: Sankalan News
Chatra : राजपुर पंचायत मुखिया विकास कुमार सिंह का प्रयास लाया रंग। मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा चलित उद्भव सिंचाई योजना के तहत सौर ऊर्जा से चलने वाले यंत्रों के साथ गहरी नदी में बड़ी कूप निर्माण होगा जिससे बिना बिजली के करीब 250 एकड़ भूमि सिंचित होगी। वही इसकी जानकारी देते हुए राजपुर मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने बताया कि रविवार को कृषि कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार बड़ाइक और सहायक अभियंता अनुज कुमार तथा राजपुर मुखिया विकास कुमार सिंह द्वारा लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता अभय इक्का और अमित कुमार रंजन द्वारा स्थल का निरीक्षण किया। वही…
Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित यज्ञशाला परिसर में रविवार को प्रखंड कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त और व्यवस्थित बनाना तथा दवा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना था। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें देवदत्त आर्य को अध्यक्ष,महेश प्रसाद साहू को सचिव एवं सुबोध कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि…
लावालौंग/चतरा : भारत सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत रविवार को 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चतरा की “सी” समवाय इकाई द्वारा राजकीय अनुसूचित जनजातीय आवासीय हाई स्कूल लावालौंग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम कमांडेंट श्री संजीव कुमार के दिशानिर्देश में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के जवानों,विद्यालय के अध्यापकों तथा छात्रों ने भाग लिया।संयुक्त प्रयास से विद्यालय परिसर में कुल 150 पौधे लगाए गए।इस अवसर पर उपस्थित बलकर्मियों व अध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण के महत्व की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि पेड़ पौधे न केवल हानिकारक गैसों को अवशोषित कर वातावरण…
Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप की जांच करने मुखिया लावालौंग नेमन भारती व जिला परिषद सदस्य प्रसाद भारती पहुँचे। इस दौरान उन्होंने कस्तुरबा में अध्ययनरत बच्चियों से गहनता पूर्वक पूछताछ किया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए मुखिया नेमन भारती ने बताया कि बच्चियों से पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया है कि हम लोगों से नामांकन के नाम पर वार्डन अनिता कुमारी के द्वारा कोई पैसे नहीं मांगे गए हैं। और ना ही हमें कम भोजन मिलता है।और हमलोगों के साथ वार्डन अनिता कुमारी का व्यवहार…
हजारीबाग : छात्र युवा अधिकार संघ के द्वारा आज हजारीबाग जिला के गांधी मैदान में बैठक हुई, सरकार के जेटेट परीक्षा आयोजन पर उदासीन रवैया के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया। संघ के सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि हम सभी विद्यार्थी एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम (बी.एड/डी.ईएल.एड) सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं। और जेटेट परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पूरी तरह से पात्र हैं। लेकिन झारखंड राज्य में विगत 9 वर्षों से जेटेट परीक्षा आयोजित नहीं की गई है,इतने समय में लाखों छात्र जेटेट की परीक्षा में इंतजार कर रहे। रविंद्र पासवान ने…
हजारीबाग : रामगढ़ मे अफताब अंसारी हत्याकांड पर हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख़्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता साजिद अली खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की अफताब अंसारी हत्याकांड भारत के संविधान,कानून एंव इंसानियत के साथ साथ झारखंड प्रदेश की एकता एंव अखंडता पर हमला है पुलिस हिरासत मे लाये गए अफताब अंसारी अखिरकार गायब कैसे हुआ फिर युवक मृत अवस्था में कैसे मिला। ये पूर्ण रुप से सुनियोजित ढंग से की गई साजिश प्रतित होता है जो जाचोपंरात ही स्पष्ट हो पाएगा उक्त पूरे प्रकरण कि सी.आई.डी जांच की जानी चाहिए जिससे कोई भी दोषी…
हजारीबाग। झारखंड आंदोलनकारी और समाजसेवी फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने दवाओं की बढ़ती कीमतों और स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलताओं पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इंसान की सबसे जरूरी जरूरत “दवा” अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। गरीब इलाज के लिए उधार लेता है, जेवर बेचता है, प्रॉपर्टी गिरवी रखता है, लेकिन जब दवा की कीमत आसमान छू रही हो, तो मजबूरी उसे तोड़ देती है। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि, “जब इंसान दवा के लिए कुछ भी करने को मजबूर हो, तो सवाल यह उठता है कि दवाओं की…
चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कान्हाचट्टी प्रखंड मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को चतरा जिला कृषि विभाग के प्रतिनिधि नियुक्त किए। जितेंद्र सिंह भाजपा के पुराने और मेहनत शील कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से कार्यरत है। वही वर्तमान में भाजपा के कान्हाचट्टी मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे है। वही काफी समय से कृषि विभाग से जुड़कर सैकड़ों किसानों को कृषि विभाग से मिलने वाले सरकारी लाभ से जोड़ चुके है। कृषि विभाग द्वारा कई किसानों को ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, खाद्य, बीज, तथा कई और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को दिला चुके है। वही अब चतरा…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में कृषि उद्यम मेला 2025 एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न कार्यालयों के प्रधान, तथा प्रत्येक प्रखंड के लिए नामित नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि चतरा एक आकांक्षी जिला है और यहां के विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों — जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पोषण आदि — में…
