चतरा. पिपरवार पुलिस ने एक-47 व 83 पीस 7.62 एमएम का जिंदा गोली के साथ टीएसपीसी के समर्थक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार टीएसपीसी के समर्थक मनोज तिग्गा (पिता लिबनुस तिग्गा) खंधार गांव का रहने वाला है. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनोज तिग्गा के घर में अवैध हथियार व गोली छुपाकर रखा हुआ है, जो कि टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के सदस्य के द्वारा उसे दिया गया है. सूचना के आलोक में टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक…
Author: Sankalan News
लावालौंग: इन दिनों लावालौंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीडिया और सोशल मीडिया के सुर्खियों में है। इसके बावजूद भी वरीय पदाधिकारियों और उपायुक्त के अनदेखी के कारण यहां के पदाधिकारी और कर्मी अपनी सीमा की हद पार कर चुके हैं।आलम यह है कि सोमवार को मारपीट की घटना में सिलदाग पंचायत के जोभी गांव निवासी नरेश गंझू बुरी तरह घायल हो गया था। उसके हाथ पैर और माथे पर गहरी चोट लगने के कारण मांस और चमड़ा फट गया था। घायल की स्थिति में परिजनों ने इलाज के लिए नरेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग में भर्ती कराया। परंतु यहां ना…
लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र के मंधनियां पंचायत स्थित जलमा गांव के फुटबॉल मैदान में 80 टीमों के साथ भव्य टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए रिमी पंचायत के मुखिया पुत्र विकास कुमार यादव नें बताया कि यह टूर्नामेंट न्यू जागृति क्लब के द्वारा स्वर्गीय मुनारिक सिंह भोक्ता की स्मृति में कराया जा रहा है।जिसमें चतरा और लातेहार जिले से करीब 80 टीमें भाग ले रही हैं।टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के चतरा जिला अध्यक्ष श्री निलेश ग्याशेन उर्फ सोनू सिन्हा नें स्वर्गीय मुनारिक सिंह भोक्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर,फीता काटकर एवं किक मारकर किया।उद्घाटन…
हजारीबाग : देश और विशेषकर झारखंड के लिए यह एक शोक की घड़ी है। समाजसेवी, शांति समिति सदस्य और झारखंड आंदोलनकारी फहिम उद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपनी पूरी जिंदगी जंगलों, पहाड़ों, झोंपड़ियों और संघर्षों के बीच रहकर झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए संघर्ष किया और आखिरकार 15 नवंबर 2000 को बिरसा मुंडा जयंती के दिन यह सपना साकार हुआ। संजर मलिक ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, गरीबों, दलितों और…
Chatra : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन जी के दुखद निधन पर आज समाहरणालय सभागार, चतरा में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शोकसभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ दिवंगत आत्मा की शांति हेतु की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री शिबू सोरेन जी के द्वारा झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। शोकसभा का समापन श्रद्धांजलि स्वरूप मौन प्रार्थना के साथ किया गया।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ… बता दें कि शिबू सोरेन पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे। उन्होंने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया है। इस दुखद खबर के बाद राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। यह समाचार सुनते ही…
हजारीबाग सदर प्रखण्ड के ओरिया स्थित दुर्गा मंडप मुख्य मंच पर दिन रविवार ग्रामीणों की दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई तथा कमिटी का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भुतपूर्व मुखिया दिलीप पासवान की, जबकि संचालन समाजिक सक्रिय कार्यकर्ता प्रमोद कुमार पासवान ने किया। बैठक की शुरुआत जय माता दी सहित माता रानी के भगवत उद्घोष व जयकारा एवं पिछले वर्ष के आय-व्यय के प्रस्तुत के साथ हुई। सर्वसम्मति से सार्वजनिक दुर्गा पूजा महासमिति, ओरिया के अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष बासुदेव साव, सचिव उमेश पासवान, उपसचिव हरीश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, उप कोषाध्यक्ष हरेन्द्र गुप्ता उर्फ राहुल,…
हजारीबाग | शहर को जल्द ही अपनी आवाज़ दुनिया तक पहुँचाने का एक नया, सशक्त माध्यम मिलने जा रहा है। आज प्रेस क्लब, हजारीबाग में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिले के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन “रेडियो जोहार 90.4 एफएम” के शुभारंभ की घोषणा की गई। यह रेडियो स्टेशन 2 अक्टूबर 2025 से 24 घंटे प्रसारण शुरू करेगा और हजारीबाग से लगभग 40 किलोमीटर की परिधि तक सुना जा सकेगा। प्रेस वार्ता में रेडियो जोहार के संरक्षक दिनेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी रूद्र प्रताप, गौरव कुमार सिंह, डॉ. अनवर हुसैन, और चेयरमैन प्रवीण कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। चेयरमैन प्रवीण…
हजारीबाग | रोमी अलगडीहा के जोबिया तालाब में रविवार सुबह 11 बजे एक 13 वर्षीय किशोर जीशान रजा की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जिशान रजा, पिता इसराहुल अंसारी निवासी रोमी अलगडीहा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जिशान रजा शनिवार शाम अपने तीन-चार दोस्तों के साथ नदी की ओर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की। शनिवार सुबह सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह देखा गया कि वह चार लड़कों के साथ पबरा रोड से मंडई रोड की ओर जा रहा था। परिजनों…
Chatra : सोमवार से शुरू हो रहे झारखंड सरकार के पंचायती राज के छः दिवसीय अंतरराज्यीय क्षेत्र भ्रमण एवं अवलोकन कार्यक्रम में राज्य से कुल 28 लोग शामिल हुए हैं। वही इस कार्यक्रम के लिए चतरा जिला से एक मात्र मुखिया विकास कुमार सिंह कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत से चुने गए है। इस कार्यक्रम में अलग अलग राज्यों में जाकर वहां के संस्कृति और पंचायती राज व्यवस्था किस प्रकार विकास के कार्य करती है उसका अवलोकन करना है। राजपुर पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य अलग अलग राज्यों के पंचायती राज व्यवस्था को…
