इटखोरी के 11 माइल में एक पिकअप वैन एक महुआ पेड़ से टकराकर पलटी खा गई, घटना मंगलवार रात की है, इस दुर्घटना में चौपारण महाराजगंज के अनवर अंसारी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद पुलिस ने उसे घटनास्थल से उठाकर इटखोरी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिए हैं, साथ ही पुलिस घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को थाने ले आई है
Author: Sankalan News
एनीमिया का अर्थ है, शरीर में खून की कमी। हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन एक ऐसा तत्व है जो शरीर में खून की मात्रा बताता है। पुरुषों में इसकी मात्रा 12 से 16 प्रतिशत तथा महिलाओं में 11 से 14 के बीच होना चाहिए। एनीमिया का अर्थ है- शरीर में खून की कमी होना। यह तब होता है, जब शरीर के रक्त में लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर, उनके निर्माण की दर से अधिक होती है। किशोरावस्था और रजोनिवृत्ति के बीच की आयु में एनीमिया सबसे अधिक होता है। भारत में 80 प्रतिशत से अधिक गर्भवती महिलाएं…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में मेगा प्रोजेक्ट एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने मेगा प्रोजेक्ट से संबंधित जिले में संचालित इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यो का गहन समीक्षा किया। बैठक में सभी मेगा प्रोजेक्ट- सीसीएल/एनटीपीसी/जेयूएसएनएल समेत अन्य से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उपस्थित एनटीपीसी, सीसीएल समेत अन्य प्रतिनिधियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। साथ हीं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया। अडानी NKTL नार्थ कर्णपुरा गया लाइन/ झारखंड ऊर्जा…
चतरा : रामनवमी का ड्यूटी करने खूंटी से चतरा आए एसआईआरबी जवान की दुर्घटना में दर्दनाक मौत। मोबाइल पर पत्नी से बात करने के दौरान तीन मंजिला ईमारत के छत से नीचे गिरा जवान, देर रात की है घटना। सदर थाना क्षेत्र के जवाहर नेहरू स्टेडियम के समीप स्थित नवनिर्मित महिला महाविद्यालय परिसर की घटना। एसआईआरबी इको 28 बटालियन के जलवाहक जवान महावीर की हुई है मौत। लोहरदगा जिले के डुमरी पाट गांव का रहने वाला था जवान। घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ पहुंचे सदर थाना प्रभारी लव कुमार, कर रहे घटना की जांच। बटालियन के…
निरसा में अवैध कोयले का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां पुलिस भी इस अवैध कारोबार को रोक लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लगातार पुलिस छापेमारी कर भारी मात्रा कोयला बरामद कर रही है। वही कोल माफिया अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में धनबाद एसडीएम और निरसा सीओ के नेतृत्व में निरसा स्थित महामाया फ्यूल्स में छापामारी कर लगभग 300 टन अवैध कोयला साथ कोयला लदा एक ट्रक भी जप्त किया गया है. बताया जा रहा है कि उक्त भट्टे का संचालक रमेश गोप है। छापेमारी के संबंध में…
लावालौंग – प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में रामनवमी के त्यौहार महाबीरी झंडे जुलूस के साथ सोमवार को देर रात शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया.जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है। प्रखंड में बांदू गांव की जीवंत झांकी लोगों को मनमोह लिया। झांकी आकर्षण का केंद्र रहा.झांकी में शामिल रामभक्त देर रात तक ताशपार्टी के धुन पर झूमते रहे.चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन के जवान थाना प्रभारी विवेक कुमार के साथ साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमीत कुमार मुस्तैद रहे। इस पुजा समारोह के अखाड़े में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए मुखिया सोनी देवी के पति सुरेश भोक्ता…
मैथन रोड़ स्थित झिलिया पूल के समीप एक माह से जलापूर्ति पाइप लीख होने से शिवलीबाड़ी उत्तर एवं शिवलीबाड़ी पुरब पंचायत के लगभग 2 हजार की आबादी के ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे थे। परंतु विभाग द्वारा इसकी मरम्मती को लेकर कोई पहल नही किया गया। अंत मे शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के प्रधान कार्यकारी मो सनोव्वर ने इन्हे ठीक करवाने का जिम्मा उठाया। जिसके बाद सोमवार की सुबह पीएचडी पाइप लाइन के मरम्मती कार्य प्रारंभ किया गया। प्रधान कार्यकारी मो. सनोव्वर ने बताया कि अभी रमजान के महीना चल रहा है। ऐसे में पानी की समस्या से दोनों पंचायत…
निरसा ,केलियासोल तथा एगारकुण्ड प्रखंड कार्यालय प्रांगण में ग्रामीण विकास विभाग योजना अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी,पर्यवेक्षीय तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के लिए बनाया जा रहा आवास निर्माण तथा प्रखंड परिसर का विकास एवं विविध कार्य का निरीक्षण की,कार्य स्थल में कार्यरत कनिया अभियंता एमडी शाहिद अख्तर निर्देश दी प्राक्कलन के आधार पर गुणवत्तापूर्ण भवन का निर्माण हो,कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, तथा एगारकुण्ड प्रखंड कार्यालय में बैठकर लोगों की जन समस्याओं को सुनी,मौके पर केलियासोल मंडल अध्यक्ष गोपाल भारती,एगारकुण्ड मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी,मुखिया वीरेंद्र सिंह, बिपिन बिहारी मंडल,निताई चटर्जी, आस्तीक मंडल, जानकी दे, गणेश गोराई,विश्वजीत मंडल,…
निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर गांव के समीप एमपीएल के लिए जा रही रेलवे लाइन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी महिला का एक पैर और एक हाथ ट्रेन की चपेट में आने से कट गया जिस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।मिली जानकारी अनुसार महिला का मानसिक संतुलन ठीक नही था वो भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करती थी सोमवार की सुबह जब आसपास के कुछ लोग रेलवे लाइन की तरफ घूम रहे थे तब उनकी नजर रेलवे लाइन पर मूर्छित अवस्था में पड़ी महिला पर गयी लोगों ने तुरंत…
