Author: Sankalan News

चतरा/गिद्धौर:सावन मास की दूसरी सोमवारी को प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से लेकर देर शाम तक भोलेनाथ को जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालु कतार बद्ध नजर आए। गिद्धौर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बल बल मंदिर, गिद्धौर के बटेश्वर शिव मंदिर, कौलेश्वरी मंदिर, गांगपुर, सलगा, पहरा, द्वारी, सिंदूआरी, पिंडारकोन, बारीसाखी समेत अन्य गांवों के शिवालयों में लोगों की भीड़ लगी रही। सुख, शांति और समृद्धि को लेकर लोगों ने भोलेनाथ से कामना की। सोमवारी को लेकर मंदिरों व शिवालयों में साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी।

Read More

लावालौंग: प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को बीडीओ सह एमओ अमित कुमार ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से जून व जुलाई माह का राशन वितरण को लेकर चर्चा की गई। श्री कुमार ने सभी डीलरो की ऑनलाइन वितरण की जानकारी ली। जिसमे कोलकोले के डिलरों द्वारा कम प्रतिशत राशन वितरण करने तथा धोती साड़ी वितरण करने में कोताही बरतने पर फटकार लगाई। तथा अन्य चीजों से संबंधित दिलरों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द दो दिन के अंदर 100 प्रतिशत राशन वितरण करने को कहा। समय रहित वितरण नहीं…

Read More

लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत लोगों को बीमारी से जूझ रहे लोगों को देखते हुए तथा स्वास्थ्य केन्द्र लावालौंग में एकलौते डॉक्टर की मार झेलते हुए नवनिर्वाचीत उपप्रमुख महमूद खान के अगुवाई में रविवार को एक भव्य नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाकर सराहनीय कार्य किया है। इस शिविर में रांची के डॉक्टरों के द्वारा कई बिमारियों का प्रामर्श, जांच तथा नि शुल्क दवा उपलब्ध कराया गया। यह शिविर फाउडेशन एवं आरोय भारती के सौजन्य से लगाया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने दूर दराज से आए लोगों ने अपनी स्वास्थ्य की जांच करवाकर नि: शुल्क दवा भी लिया। इस…

Read More

इटखोरी /चतरा: इटखोरी उच्च विद्यालय के समीप लगभग 1 माह पूर्व स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए गणेश कुमार दास रांची के जगरन्नाथ हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती है तथा जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। अपनी समर्थ से बढ़कर जमा पूंजी जो भी थी उसे इलाज में लगा लिया लेकिन स्थिति में वह सुधार नहीं हो पाया जिससे वह ठीक हो जाए अब इनके बच्चों के पास इतनी समर्थ नहीं है कि आगे का इलाज करा सके उनके छोटे-छोटे बच्चे और घर परिवार है गणेश दास के खोने का डर सता…

Read More

इटखोरी अंचल अधिकारी व इटखोरी पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से छापामारी अभियान चलाकर टोनाटांड़ के रास्ते में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जप्त कर ली है। छापामारी अभियान में सीओ राम विनय शर्मा, थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा और पुलिस सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने थाने में जब्त ट्रैक्टर के मालिक और चालक के विरुद्ध खनन विभाग अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कर ली है। इस संबंध में सीओ राम विनय शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात तकरीबन 10:15 बजे टोनाटांड रास्ते में छापामारी अभियान चलाया गया। इस बीच…

Read More

चतरा:-अखिल भारतीय युवा भुइयां समाज कल्याण समिति जोरी प्रस्तावित प्रखंड के करेलीबार पंचायत में चतरा युवा अध्यक्ष उमेश कुमार भारती के अध्यक्षता में युवा कमेटी की हुई विस्तार जिसमें मुख्य रुप से कार्यक्रम प्रभारी नरेश भारती, जिला सचिव शिव कुमार भारती,गोवर्धन भारती, संगठनमंत्री प्रभु भारती, जिला मीडिया प्रभारी लालू भारती,करेलीबार पंचायत के मुखिया” डोमन भुइयां मोकतमा मुखिया प्रतिनिधि कामेश्वर भारती,प्रखंड अध्यक्ष अरुण भारती, सचिव बीरेंद्र भारती, बुद्धिजीव जगदीश भुइयां,की गरमाई उपस्थिति में वर्तमान पंचायत समिति सदस्य सलैया पंचायत के सलेंद्र भारती को प्रस्तावित प्रखंड जोरी का अध्यक्ष एवं सचिव-रूपेश भारती,उपाध्यक्ष- लखन भारती, युवा मीडिया प्रभारी -अमित भारती’कोषाध्यक्ष -शिवा भारती जी…

Read More

चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आज डीटीओ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चतरा सदर क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों के कागजात, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि कागजातो की जांच की गई। साथ हीं सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक भी किया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए 11 वाहनो से कुल 11 हज़ार आर्थिक दंड शुल्क वसूला गया। मौके पर दो पहिया वाहन चालको से वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।…

Read More

चतरा/गिद्धौर:प्रखंड स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ.सुमित जैसवाल ने बताया कि क्षेत्र की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्र्ताओं की ओर से 8 महिलाओं का नसबंदी के लिए पंजीयन किया गया। क्षेत्र में इन दिनों महिलाओं में नसबंदी को लेकर जागरूकता आ रही है। नसबंदी के लिये बड़ी संख्या में महिलाएं आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंच रही है।जिला अस्पताल में निरोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने अपनी टीम के साथ नसबंदी के पंजीकरण में योग्य पाई गई महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। इस परिवार नियोजन कार्यक्रम के…

Read More

चतरा/गिद्धौर:थाना क्षेत्र के बारियातू में पवन विश्वकर्मा के घर के समीप सनिवार को खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर बाल बाल बचे कार सवार बताया गया कि बरियातू में पवन विश्वकर्मा के घर के समीप सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी थी। हजारीबाग की ओर से आ रही एक टियागो कार J H02BG 6102ने अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई उस पर बैठे सवार लोग बाल-बाल बच गए कार चालक ने बताया के अचानक ब्रेक जाम हो गया जिसके कारण यह घटना घटी।

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। एक-एक कर लोगों द्वारा अपनी-अपनी समस्यओं को लेकर उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में मिल उन्हें समस्याएं सुनाया। समस्याओं में मुख्य रूप से राशन कार्ड, आवास, अवैध निर्माण, पारिश्रमिक भुगतान, स्वास्थ्य संबंधित मामले, भूमि विवाद समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने आमजनों से समस्याओं से जुड़े आवेदन लेते हुए जल्द उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया।

Read More