Author: Sankalan News

गिद्धौऱ(चतरा):थाना क्षेत्र के जपुआ बलरी मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम में एक अनियंत्रित बाइक ने एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दिया था। जिससे वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की तप्रता से घायल वृद्ध व्यक्ति को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान वृद्ध यक्ति की मौत हो गयी।मौत की खबर सुन परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया।वृद्ध व्यक्ति गिद्धौऱ के सिमरमुहल्ला के 65 वर्षीय केशो महतो है।केशो महतो प्रखण्ड 20 सूत्री सदस्य व वार्डसद्स्य संजय दांगी के पिता है।वृद्ध व्यक्ति के अंतिम संस्कार गुरुवार को धोबिनयां…

Read More

गिद्धौर (चतरा):प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने पशुधन लाभुकों के साथ बैठक किया।बैठक में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा उपस्थित थे।बैठक में पशुधन लाभुकों को अपने अपने खाता में सब्सिडी की राशि रखने का निर्देश दिया गया।जबकि जल्द ही उन्हें गाय,बकरी सहित अन्य पशु उपलब्ध कराने की विस्तृत जानकारी दिया गया। बताया गया कि बकरा पालन में उन्हें शेड देने का प्रावधान नहीं है।परंतु गाय,सूअर,मुर्गी पालन के लिए उन्हें मनरेगा से शेड दिया जाएगा। कई लाभुकों ने बकरा शेड नहीं दिए जाने की…

Read More

गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को दांगी कुशवाहा समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव पर्यवेक्षक देवचरण दांगी ने किया। बैठक में 30 दिसंबर को उटा में जिला सम्मेलन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। जबकि जिला कार्यकारिणी की बैठक में ही जिला कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा।समाज के जिला अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष चुनाव को लेकर गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यार्थी 23 से 27 दिसंबर तक पर्यवेक्षक देवाचरण दांगी के समक्ष नामांकन करेंगे। जबकि 28 को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई…

Read More

गिद्धौर (चतरा):थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र कारु यादव(35) की मौत चाईबासा के हाट गमहरिया में एक भीषण दुर्घटना में हो गई। बताया जाता है कि कारू यादव अपना टेलर वाहन लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य टेलर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर से दोनों टेलर वाहन में आग लग गई।इस आग लगी में दोनों वाहन के साथ दोनों चालक भी जलकर खाक हो गए।जिसमे एक गिद्धौर थाना क्षेत्र के पिंडारकोण के कारू यादव भी शामिल है। मौत की खबर सुनकर पूरे…

Read More

चतरा उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों के साथ ज़ूम वीडियो मीटिंग कर विकास योजनाओं का जायजा लिए। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कृषि सुखाड़ राहत योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि अन्य योजनाओं के प्रगति का प्रखंडवार उन्होंने समीक्षा की।उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि वे लक्ष्यानुरूप सेवा भाव के साथ कार्य करें।योजनाओं का लाभ देने के लिए वे ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करें साथ ही उन आवेदनों का डेटा इंट्री भी ससमय कराएं ताकि निर्धन जरूरतमंदों को ससमय लाभ की राशि डीबीटी के…

Read More

इटखोरी : (चतरा) इटखोरी भद्रकाली महाविद्यालय में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्वेशा ओना चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार समाजसेवी देव कुमार सिंह इंटक वरिष्ठ नेता पवन कुमार शर्मा एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दुलार हजाम के द्वारा किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने विधिवत फिता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, डॉ अशोक कुमार ने कहा कि पौष्टिक खानपान से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है, प्रधानाचार्य दुलार हजाम ने कहा…

Read More

गिद्धौर (चतरा): प्रखंड कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मृतक के पत्नी रोती बिलखती हुई अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग करने लगी। मृतक के पत्नी के गिड़गिड़ाने से प्रखंड कार्यालय परिसर गमगीन में तब्दील हो गया। जबकि प्रखंड व अंचल कर्मियों के साथ साथ विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि प्रखंड के बारियातु पंचायत के कौशल्या देवी अपने मृतक पति अमृत ठाकुर के मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर 16 दिसंबर 2021 को आवेदन दिया था। जबकि 20 जून 2022 को पंचायत सचिव द्वारा इसकी अनुशंसा…

Read More

गिद्धौर (चतरा): झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने सरकार के विभिन्न मंत्रियों से भेट कर गिद्धौर को सिमरिया अनुमंडल से हटाकर जल्द सदर अनुमंडल में शामिल करने की मांग किया है। जबकि सरकार द्वारा चतरा उपायुक्त व हजारीबाग आयुक्त को इस पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है। प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता,शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ-साथ सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास से भेंट कर मांग पत्र सौंपा।प्रखंड…

Read More

गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड को सिमरिया अनुमंडल से अलग कर सदर अनुमंडल में शामिल करने की मांग को सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास द्वारा विधानसभा में उठाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति आभार प्रकट किया। कहां की विधायक ने गिद्धौर प्रखंड की जनता की अपेक्षित मांग को देखते हुए अपनी आवाज को विधानसभा में बुलंद किया।जिसके लिए प्रखंड के जनता उनके प्रति आभार प्रकट करती है।यहां तक की विधायक की मांग को देखते हुए सरकार ने भी जिले के उपायुक्त के साथ-साथ प्रमंडल आयुक्त से जल्द अनुशंसा करते हुए रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। ताकि इस पर त्वरित…

Read More

गिद्धौर (चतरा):थाना क्षेत्र के जपुआ बलरी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने एक वृद्ध को गुरुवार की देर शाम जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।वृद्ध गिद्धौर के सिमर मुहल्ला के केशव महतो है। ग्रामीणों की तप्रता से घायल वृद्ध को इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया।हालांकि वृद्ध की स्थिति गम्भीर बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मनीष कुमार नामक युवक रामगढ़ से मोटरसाइकिल से चतरा धमनिया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार की देर शाम जपूआ बलरी मोड़ के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई।सड़क के किनारे जा रहे…

Read More