चतरा जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव संजीत मिश्रा के बताए अनुसार रामगढ़ जिले में आयोजित 22 वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो कि 3 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित है में चतरा जिले से 8 खिलाडियों कक चयन हुआ यह चयन पिछले माह दिसम्बर चतरा जिले में आयोजत 2nd झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हुआ था। इन खिलाड़ियों को जनवरी माह में रामगढ़ जिले में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल,रामगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सगुन कुमारी, मनीषा कुमारी, रमाशंकर कुमार, अंबुज कुमार, ओम सिद्धार्थ, जुल्फिकार, विशाल कुमार, श्रवण रवि, साथ हीं…
Author: Sankalan News
गिद्धौर (चतरा )प्रखंड क्षेत्र के चतरा – हजारीबाग सीमा पर स्थित बलबल गर्म जल कुंड में नव वर्ष पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने नव वर्ष पर पहले बल बल गर्म जल कुंड में स्नान कर मां बागेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना मांगी। बलबल व सिसवा घाट पिकनिक स्पॉट पर गिद्धौर थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था। वही सैलानियों ने बलबल पिकनिक स्पॉट पहुंचकर खुब आनंद उठाया। संवाददाता कुदूस आलम
चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देश पर जिले में अवैध कोयला के खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिले के अलग अलग क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज पिपरवार क्षेत्र मे अवैध माइनिंग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा के द्वारा छापेमारी अभियान चलाई गई। छापेमारी अभियान के क्रम में 500 मीटर के क्षेत्रफल में चल रही अवैध माइनिंग में दो ट्रक कोयला जप्त कर पुलिस की अभिरक्षा में भेजा गया। इसके अलावे 200 टन कोयला और जप्त किया गया है जिसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। अशोका प्रोजेक्ट…
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के कौलेश्वरी परिसर में शुक्रवार को मैट्रिक 2008 बैच के पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं ने वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया।आयोजन का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा व रंजन कुमार कर रहे थे। समारोह में एक दूसरे सहपाठियों को हर संभव मदद करने का संकल्प लिया।जबकि नव वर्ष की अग्रिम बधाई एक दूसरे को दिया। कहां गया के प्रत्येक वर्ष वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजित किया जाएगा ।ताकि आपसी तालमेल के साथ-साथ एक दूसरे के सुख दुख में सभी मित्र भागीदारी निभा सके। कार्यक्रम में गिद्धौर पंचायत की उप मुखिया मंजू देवी…
गिद्धौर (चतरा)प्रखंड मुखिया संघ ने शनिवार को प्रखंड के बारियातु पँचायत के करमबहवा टांड़ में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में सभी लोगो ने एक साथ वनभोज का आनंद लेते हुए एक दूसरे को नव वर्ष का अग्रिम बधाई देते हुए 2022को अलविदा कहते हुए अगले साल में विकास की कामना किया।कार्यक्रम में मुखिया डेगन गंझु,जगदीश यादव, मुखिया पति दिनेश भारती,मुकेश साव,के अलावा पंचायत सेवक महेश मिस्त्री उपमुखिया नारायण यादव, दिनेश यादव अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। संवाददाता कुदूस आलम
गिद्धौर (चतरा)कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तोराड़ गांव से दो बच्ची भटक कर गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारियातू पहुच गई। पंचायत के मुखिया डेगन गंझु ने रात भर अपने घर में रखा सुबह परिजनों को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। बताया गया कि तोराड़ गांव निवासी सोहर गंझु के 8 वर्षीय पुत्री देवंती कुमारी व कमलेश सिंह की 6 वर्षीय पुत्री रेवंती कुमारी दोनों बीते बुधवार को लगभग 1:30 बजे घर से पैदल ही निकल गई पैदल चलते चलते देर रात लगभग 7:00 बजे गिद्धौर प्रखंड के बारीयातु पहुंची मासूम बच्चे को देख ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को रोककर पूछताछ करने…
गिद्धौर(चतरा)प्रखंड अंतर्गत बारियातु पंचायत के महुआटांड़ आंगनवाड़ी केंद्र में पंचायत के मुखिया डेगन गंझु आंगनवाड़ी सेविका रीना कुमारी ने संयुक्त रूप से 36 बच्चों के बीच शुक्रवार को ऊनि पोशाक का वितरण किया।ऊनि पोशाक का वितरण आंगनवाड़ी केंद्र में अद्यतनरत 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चो के बीच दो दो सेट किया गया।मुखिया ने कहा कि ठंढ से बचाव को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को ऊनि पोशाक का वितरण किया गया है।बच्चों को प्रत्येक दिन ऊनि पोशाक पहन कर ही आंगनवाड़ी केंद्र में आने की बात कही।ऊनि पोशाक वितरण में सहायका सकुन्तला देवी वार्डसद्स्य अजय भारती सहित अन्य…
चतरा : सदर प्रखंड के भोज्या गांव में टर्मिनल बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को लेम, दरियातु व डमडोईया पंचायत के ग्रामीणों ने भारतमाला के परियोजना निदेशक व जिला भूअर्जन पदाधिकारी को आवेदन सौपा। आवेदन में लिखा है कि भारतमाला सड़क परियोजना में सदर प्रखंड के भोज्या, लेम, पचमहला, सतोर, सिंहपुर, कनौदी, लुपुंगा गोडरा, डहुरी, खरीक, लोवगड़ा, दरियातु घनी आबादी का गांव है। यह सभी गांव के सबसे नजदीकी टर्मिनल जो डाढ़ा में बनाया जा रहा है। जीसकी लगभग दूरी 30 किलोमीटर है। दर्जनों गांव के ग्रामीणों की मांग है कि सदर प्रखंड के भोज्या गांव में टर्मिनल बनाया…
गिद्धौर(चतरा)प्रखंड मुख्यालय के लोटार स्थित भाष्कर सवलम्बन क्लब में गुरुवार को सरकारी कर्मचारी संघ गिद्धौर की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार दांगी ने किया।बैठक में उपस्थित सरकारी कर्मचारियों ने शिक्षा, समाज विकास,नशा मुक्त समाज सहित अन्य मुद्दों पर पर विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही सरकारी संघ लोगों ने श्रीनिवास पानुरी खोरठा प्रबुद्ध सम्मान” से सम्मानित किये गए शिक्षक महेंद्र प्रसाद दांगी को माला पहनाकर स्वागत किया गया।बॉथक में शिक्षक अशोक कुमार दांगी, युगेश्वर राम दांगी, शिवकुमार दांगी, नरेश पासवान, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, श्याम सुंदर दांगी, रामकृष्ण मोची, सुबोध कुमार, सुमन कुमार, मनोज कुमार, निलेश कुमार,…
गिद्धौर(चतरा)प्रखंड अंतर्गत नीचे टोला के सरपंच टोला आंगनवाड़ी में उपमुखिया मंजू देवी,आंगनवाड़ी सेविका उषा देवी ने संयुक्त रूप से 25 बच्चों के बीच गुरुवार को ऊनि पोशाक का वितरण किया।ऊनि पोशाक का वितरण आंगनवाड़ी केंद्र में अद्यतनरत 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चो के बीच दो दो सेट किया गया।उपमुखिया ने कहा कि ठंढ से बचाव को ले आंगनवाड़ी बच्चों को ऊनि पोशाक का वितरण किया गया है।बच्चों को प्रत्येक दिन ऊनि पोशाक पहन आंगनवाड़ी केंद्र में आने की बात कही।ऊनि पोशाक वितरण में वार्डसद्स्य इंद्रजीत दांगी,मुसाफिर कुशवाहा,रंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। संवाददाता कुदूस आलम
