Author: Sankalan News

चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली के नवोदय स्कूल से करीब 1 किलोमीटर अंदर जंगल में एक अवैध कोयला लदा ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH02AS 0566 खड़ी है सूचना को सत्यापित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी टीम ने नवोदय स्कूल से करीब 1 किलोमीटर जंगल में जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को देख चालक व तस्कर मौके से फरार हो गया पुलिस ने ट्रक को जप्त कर थाने ले आई और संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है

Read More

चतरा के पिपरवार स्थित कोयलांचल इलाके में लेवी व रंगदारी वसूली को लेकर आतंक का पर्याय बन चुके टीएसपीसी उग्रवादियों के विरुद्ध टंडवा व पिपरवार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल एसआईटी की टीम ने मामले का उद्भेदन करते हुए टीएसपीसी के एरिया कमांडर छोटन तूरी उर्फ बादल तुरी उर्फ अभय जी समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनो उग्रावदी पुर्नाडीह कोल परियोजना मे कार्यरत मैथन पॉवर लिमिटेड नामक कम्पनी के लिफ्टर बिनोद गिरी पर लेवी की…

Read More

चतरा : झारखंड स्टेट लाइवहुड प्रमोशनल सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल विकास के विभिन्न आयामों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद स्तिथ सभागार में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता सहित अन्य उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा सयुंक्त रूप से दीप प्रवज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार जेएसएलपीएस के साथ विभिन्न योजनाओं द्वारा गरीबों के जीवन को उन्नत बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कई कल्याणकारी योजनाएं को…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता की अध्यक्षता में विस्थापित रैयतों की समस्याओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में जिले में खनन कार्य कर रही सीसीएल मगध, सीसीएल आम्रपाली, एनटीपीसी समेत अन्य परियोजना में विस्थापित प्रभावित लोगों के प्रतिनिधियों से विस्थापित रैयतों की समस्याओं की जानकारी ली गई। प्रतिनिधियों ने समस्याओं की जानकारी देते हुए बताया कि कई परिवारों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है तथा रैयती नौकरी से योग्य लाभुकों को लाभ नहीं मिल पाया है तथा कुछ परिवारों का बकाया भुगतान पूर्ण नहीं…

Read More

चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान ने जलछाजन भवन के ग्राउंड फ्लॉर में स्थित नव टेबल टेनिस क्लब का विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया।उक्त मौके पर उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने उपस्थित स्टेट लेवल महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के साथ टेबल टेनिस खेला। साथ ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। हैपकिडो के राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटे विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, आधुनिक सामुदायिक जिम के संचालक विकास केशरी, महिला एवं पुरुष खिलाड़ी समेत चतरा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक पंकज दुबे, विवेक सिंह, सचिव संजीत मिश्र…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार डी०आर०डी०ए० निदेशक श्री अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में आज 25/05/2023 को जिला योजना समिति के गठन हेतु बैठक की गई।बैठक में जिला योजना समिति के गठन हेतु 14 नामांकन पत्र प्राप्त किये गए जिन्हें झारखण्ड पंचायत राज (जिला योजना समिति गठन एवं कार्य प्रक्रिया शक्ति एवं कृत्य) नियमावली, 2011 से संबंधित निर्गत विभागीय अधिसूचना -1031, दिनांक- 02.02.2011 के कंडिका- 14 (1) के आलोक में जिला योजना समिति में सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित किया गया। सभी निर्वाचित सदस्यों के नाम निम्नवत हैं।

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान ने संघ लोक सेवा आयोग में उतीर्ण स्वाती संदीप और अभिनव प्रकाश से मिलकर उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी। चतरा निवासी श्री कृष्ण कुमार वर्मा की सुपुत्री स्वाती संदीप ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 490 रैंक लाया है। उन्होंने बताया कि उनकी सुपुत्री ने कड़ी मेहनत और लगन से स्वअध्ययन करते हुये यह सफलता हासिल की है। हंटरगंज प्रखंड के ग्राम गोदोबर निवासी श्री मनोज कुमार सिंह के पुत्र अभिनव प्रकाश ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 279 रैंक…

Read More

चतरा :-हंटरगंज प्रखंड के ग्राम गोदोबर निवासी मनोज कुमार सिंह के होनहार पुत्र अभिनव प्रकाश ने दुसरे प्रयास में ही संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा पास कर इस क्षेत्र के लिए कृतिमान स्थापित किया है।उनके इस सफलता पर दादा सुरेंद्र प्रसाद सिंह,बिहारी सिंह,रामदेव सिंह,मां शालता देवी और पुरा परिवार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर की असीम कृपा और बच्चे की कठिन परिश्रम का परिणाम है कि महज 22 वर्ष की आयु में देश की सबसे उच्च और कठिन परीक्षा पास किया है।हंटरगंज के इतिहास में पहला व्यक्ति है जो सिविल सेवा की परीक्षा पास किया है।…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आमजनों की समस्याओं से जुड़े अवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया।*प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु*लाइन मुहल्ला से आई महिला ने बताया कि उनका मिट्टी का मकान जर्जर अवस्था मे है और विकलांगता के कारण वो अपने छोटे बच्चे को बुनियादी सुविधा देने में असक्षम है। अतः उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, पेयजल और शौचालय हेतु मदद की गुहार की है।*उग्रवादी हिंसा पीड़ित आश्रितों…

Read More