Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, मत्स्य विभाग, सहकारिता, सांख्यिकी विभाग समेत अन्य विभागों की समीक्षा बैठक की गई। जिला कृषि पदाधिकारी, चतरा द्वारा बताया गया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जिले में कुल 112101 आवेदन बैंकों के द्वारा स्वीकृत किये गये हैं, जो राज्य में चतरा जिला का दूसरा स्थान है। झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना के तहत् बताया गया कि कुल 21496 ई-KYC की स्वीकृति दी गई है जिसपर उपायुक्त ने विगत बैठक में उक्त योजना अंतर्गत लाभुकों के सत्यापन के निर्देश की…
Author: Sankalan News
चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में झारखंड राज्य फसल राहत योजना(JRFRY) से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा लाभुकों से कुल प्राप्त आवेदन 61254 को रखा गया इसमें जिला स्तरीय समन्वय समिति के द्वारा कुल 24314 आवेदन को सर्वसम्मति से किसानों को लाभान्वित करने हेतु अनुमोदित किया गया। इसमें चतरा प्रखंड के 8 पंचायत गिद्धौर के 6 पंचायत पत्थलगड्डा के 5 पंचायत हंटरगंज के 28 पंचायत प्रतापपुर के 18 कुंदा के 5 एवं लावालौंग के 8 पंचायत के किसान भाइयों को लाभान्वित किया जा…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा क्रियान्वित मिशन लाइफ की कार्यशाला उत्तरी वन प्रमंडल चतरा के द्वारा आयोजित की गई।कार्यशाला में उप विकास आयुक्त द्वारा मिशन लाइफ के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु विभिन्न थीम्स के तहत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई जिसमें मुख्यतः पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक से बने चीज़ों में कटौती, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आदि जैसे कार्यों के बारे में प्रचार प्रसार करने की बात कही। वहीं…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में ग्राम स्तर पर शत-प्रतिशत स्वच्छता कवरेज के संबंध में जिला स्तरीय बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य और दिनांक 05.06.2023 से 12.06.2023 तक चलने वाले “चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो” राज्य स्तरीय अभियान के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल द्वारा बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम के अंतर्गत जितने भी लाभुक इस योजना से वंचित रह गए हैं उन लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर शौचालय…
चतरा उपायुक्त अबु इमरान द्वारा आज सुबह लगभग 10:30 बजे ग्राम पंचायत पाराडीह प्रखण्ड-चतरा के जनवितरण प्रणाली विक्रेता नरेश चौधरी के दुकान का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में दुकान का समयसारिणी की अवहेलना करते हुए दुकान बंद पाया था तथा कार्डधारियों से पूछताछ करने पर विक्रेता द्वारा वितरण प्रक्रिया में अनियमितता बरतने की बात उजागर हुई थी।इसी के आलोक में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, चतरा के द्वारा ग्राम पंचायत पाराडीह प्रखण्ड-चतरा के जनवितरण प्रणाली विक्रेता नरेश चौधरी की जांच संयुक्त रूप से की…
चतरा : प्रतापपुर पुलिस ने रविवार को चोरी के एक बाइक तथा एक एनरायड मोबाइल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।गिरफ्तार चोरों में थाना क्षेत्र के तुम्बिया गांव निवासी शंकर भारती का पुत्र बिजेन्द्र भारती तथा सुरेश भारती का पुत्र शंभु भारती का नाम शामिल है।इस संबंध में सोमवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया कि रविवार को चतरा पुलिस निरीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सिलदाहा में दो व्यक्ति चोरी के मोटर साइकिल के साथ घुम रहे हैं।सूचना के आलोक में त्वरित…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में आज कल्याण विभाग अंतर्गत अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम(PMJVK) कार्यक्रम में प्रखण्ड स्तरीय कमिटी से चयनित योजनाओं के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्री कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है अल्पसंख्यक वर्ग में शिक्षा अवसरों को बढ़ावा देना, मौजूदा व नये योजनाओं के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों तथा रोजगार में अल्पसंख्यकों के लिए…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में आज जिला योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति के गठन से संबंधित बैठक की गई। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय समावेशन हेतु आकांक्षी जिला में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। जिसमें मुख्यतः हैं प्रत्येक वयस्क के लिए बैंक खाते और प्रत्येक पात्र व्यक्ति के लिए बीमा / पेंशन योजना उपलब्ध कराना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एसयूपीआई और केसीसी के कवरेज का विस्तार करना, एसएचजी सदस्यों को देश के FI इकोसिस्टम के दायरे में लाना, प्रत्येक गांव से 5 कि०मी० के भीतर…
चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान ने चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के नरेश चौधरी नामक व्यक्ति के नाम से संचालित जनवितरण प्रणाली केंद्र (पीडीएस दुकान) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लाभुकों द्वारा जानकारी दी गई की दुकानदार द्वारा राशन वितरण के समय कम अनाज दिया जाता है और राशन वितरण प्रक्रिया में अनियमित्ता बरती जाति है। इस संदर्भ में उपायुक्त ने उक्त मौके पर उपस्थित आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी और चतरा सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक को संयुक्त जांच करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जनवितरण केंद्र दुकान के बाहर सूचना पट्ट, लाभुकों की…
चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली के लावागड़ा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अफीम खरीद-फरोख्त की जा रही है सूचना के सत्यापित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खरीद-फरोख्त कर रहे स्थल पर पहुंचे पुलिस को देख तस्कर अफीम छोड़ फरार हो गए पुलिस ने खरीद-फरोख्त कर रहे स्थल से 5 किलो अफीम बरामद किया और संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर तस्करों के विरुद्ध छापेमारी तेज कर दी है
