Author: Sankalan News

चतरा उपायुक्त अबु इमरान ने स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के अंतर्गत दिनांक 05.06.2023 से 12.06.2023 तक चलने वाले “चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो” राज्य स्तरीय अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं पंचायती राज विभाग के सयुंक्त प्रयास से दिनांक 05.06.2023 से 12.06.2023 तक माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय अभियान “चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो” का आयोजन किया गया है। उक्त अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता सम्बंधित चुनौतियों यथा उचित स्वच्छता, स्वस्थ व्यवहार, अनुकूल शौचालय, सुरक्षित वातावरण आदि के बारे में…

Read More

Chatra: उपायुक्त श्री अबु इमरान ने आज निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य का जायजा लिया। उपायुक्त ने सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच किया। जांच में सीसीटीवी समेत अन्य क्रियान्वित पाए गए।इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्णिमा कुमारी समेत अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।

Read More

चतरा : विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आज अहले सुबह 7 बजे से लायंस क्लब ऑफ़ चतरा यूनाइटेड के सदस्यों ने क्लब के निदेशक श्री बिरजू तिवारी (जिप उपाध्यक्ष) के निर्देशन में उनके लिपदा स्थित फार्म हाउस पर 50 कलमी किस्म के फलदार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का सन्देश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपना सन्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ से हमें ताजी हवा मिलती है जिससे हमारा जीवन चलता है। अतः वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा ही पृथ्वी पर जीवन की…

Read More

चतरा। अपनी जान की परवाह ना करते हुए मासूम बच्चे की जान बचाने वाली काजल को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार के लिए पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अनुशंसा की है। एसपी राकेश रंजन ने पुरस्कृत करने हेतु अनुशंसा पुलिस मुख्यालय को भेजी है। मालूम हो कि जिले के मयूरहण्ड प्रखंड के हुसियां गांव में 07 म‌ई की देर शाम को कुएं के पास तीन साल का शिवम अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह कुएं में गिर गया और गहरे पानी में डूबने लगा, इस पर नजदीक खड़ी उसकी 13 वर्षीय मौसी काजल अपनी जान की परवाह…

Read More

सिमरिया – भारतीय जनता पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान के निमित्त सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स के साथ बैठक डाक बंगला में मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह के अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता और अभियान के सिमरिया विधानसभा प्रभारी सुभाष सिंह शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी सुभाष सिंह ने कहा कि आज के दौर में अपनी बातों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है इसलिए मोदी जी के 9 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करना है। जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता ने…

Read More

चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर के नेतृत्व में टीम गठित कर कटैया गांव में मुन्ना साहू के घर के सभी खड़े एक टेंपो से 80 बोतल इंपिरियल ब्लू कंपनी का शराब बरामद किया है। डीएसपी केदार राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी की कटईया गांव में मुन्ना साहू पिता जगदीश साहू के घर के समीप दरवाजे पर एक टेंपो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02W 4514 खड़ी है उसमें अवैध शराब है जो बिहार तस्करी के उद्देश्य ले जाया जा रहा है इसी…

Read More

Chatra : मिशन लाईफ कार्यक्रम अंतर्गत प्रारंभिक दौर में 03 जून से 05 जून 2023 तक व्यक्तिगत एवं समुदायिक स्तर पर पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने एवं उसके लिए विभिन्न स्तरों पर समुदाय को प्रेरित किया जाना है । इसे लेकर आज प्रातः 6:00 बजे पोस्ट ऑफिस चौक से हेरूआ नदी के छठ घाट तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली के हेरूआ नदी के छठ घाट पहुंचने के उपरांत छठ घाट स्थल में उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण साफ सफाई के तहत उक्त परिसर में मौजूद कूड़े की…

Read More

चतरा जिला के प्रखंड मयूरहंड के ग्राम मझगावा महेशा स्थित मदरसा चश्तिया के प्रांगण में एक दिवसीय तालीमी बेदरी कांफ्रेंस सह शैक्षिणक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस की अध्यक्षता बीस सूत्री सदस्य मौलाना मो जमील अख्तर एवं संचालन मौलाना अब्दुर्रौफ रौनक गिरिडीह ने किया।इस कांफ्रेंस में राज्य एवं अंतर राज्य उल्मा ए एकराम और शायर इस्लाम ने शिरकत किया।मौलाना कारी नेसार अहमद क़ादरी कोलकाता नेशिक्षा सह तालीम पर अपने संबोधन में कहा कि दीनी सह धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर ही इस दौर में…

Read More

चतरा । चतरा विद्युत स्टेशन में तीन जून को पांच एमवीए क्षमता वाली ट्रांस्फॉर्मर बदलकर दस एमवीए क्षमता वाली ट्रांस्फॉर्मर लगाया जायेगा। इसकी जानकारी विद्युत विभाग के जेई मंटू कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि विद्युत स्टेशन में ट्रांस्फॉर्मर बदलने के दौरान तीन जून को सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक जिले में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा। एक बजे दोपहर के बाद पुनः विद्युत की आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दिया जायेगा। पांच एमवीए क्षमता का टांस्फॉर्मर लगा रहने से विद्युत लाईन बार बार ट्रिप कर जाता था। जिससे विद्युत उपभोगताओं को परेशानी होती थी। इसी…

Read More

चतरा पुलिस को दिनांक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महुआ चौक से बरेनी की ओर जाने वाली पक्की सड़क के किनारे दो तीन व्यक्ति अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं पिने-पिलाने का कार्य कर रहे है। प्राप्त सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया छापमारी टीम के द्वारा उक्त स्थान पर छापामारी किया गया जहाँ से एक व्यक्ति मौ० सैफ को अवैध ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया एवं एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। घटनास्थल से मो० सैफ को गिरफ्तार कर अवैध ब्राउन शुगर के साथ…

Read More