Chatra : उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के द्वारा हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह क्षेत्र में अवैध नकली शराब विक्रेताओं के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में उत्पाद अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई की जिले के हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह क्षेत्र में अवैध रूप से नकली शराब का कारोबार किये जाने कि गुप्त सूचना मिली थी। इसी गुप्त सूचना के आधार पर उक्त क्षेत्र में उत्पाद अधीक्षक, अवर निरीक्षक उत्पाद एवं सशस्त्र बल द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नावाडीह क्षेत्र में पनारी गाँव के विभिन्न स्थलों से RS 375ml के 335 बोतल,…
Author: Sankalan News
गिद्धौर(चतरा)थाना क्षेत्र के बघमरी मोड़ के समीप शुक्रवार को देर रात अनियंत्रित 407 माल वाहन J H02Q- 6988 पेड़ में टक्कर मार दिया। जबकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बाल-बाल बच गया। चालक ने बताया के फार्च्यून का समान खाली कर चतरा से हजारीबाग जा रहा था इसी दौरान बघमरी मोड़ के समीप चालक की आंख लग गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई और बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। चालक सुजीत कुमार यादव ने बताया के 407 गाड़ी हजारीबाग के बंटी कुमार का है और फार्च्यून का सामान लेकर चतरा बराबर इसी रास्ते से जाते…
गिद्धौर(चतरा)सीओ जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव ने संयुक्त रूप से बलबल के मुहाने नदी से शुक्रवार को देर शाम में अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को जब्त किया है।इस कार्यवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।इस दौरान सीओ ने बताया कि थाना के सहयोग से बड़ी मस्कत से बलबल के मुहाने नदी से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है।दोनों ट्रैक्टर व मालिक पर न्याय संगत करवाई की जायेगी।मौके पर सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत जिले के अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन किया।उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्र के प्रति भगवान बिरसा मुंडा के प्रेम से हमें प्रेरित होने की जरूरत है। जीवन में पहले राष्ट्र, फिर स्वयं की भावना होनी चाहिए। सशक्त सुंदर राष्ट्र के निर्माण के लिए धरती आबा के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि नउवा टोली चतरा में एक एस्बेस्टस के दुकान के पास कुछ व्यक्ति बैठ कर अवैध ब्राउन सुगर का खरीद-बिक्री एवं पिने-पिलाने का काम कर रहे हैं। सूचना को सत्यापित करें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नउवा टोली में जा कर छापामारी किया। छापामारी के क्रम में अवैध ब्राउन सुगर के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में सदर थाना कांड सं0- 148/23 दिनांक 08.062023 21/22/27/29 NDPS एक्ट दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की…
चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि राजपुर थाना क्षेत्र के बनिया बांध में मुंशी यादव के घर अफीम व डोडा रखा हुआ है सूचना को सत्यापित कर राजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंशी यादव के घर छापेमारी की जहां से 4 किलो 600 ग्राम अफीम व दो किंडल 18 किलो डोडा बरामद किया गया वही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मुंशी यादव घर से फरार हो गए इस संदर्भ में राजपुर थाना में कांड दर्ज कर कार्रवाई की…
गिद्धौर (चतरा) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को प्रखंड के बलबल बागेश्वरी मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बबलु कुमार साव व संचालन महामंत्री मिथलेश सिंह ने किया। बैठक में आगामी 12 एवं 13जुन को विधानसभा स्तरीय सभी मोर्चों का संयुक्त रुप से होने वाले सम्मेलन,लाभार्थी सम्मेलन,बाईक रैली समेत कई कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने का निर्णय लिया गया है।बैठक को भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पुरा होने पर चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पूरक पोषाहार योजना समेत अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।बैठक में उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिले में क्रियान्वित आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण को निर्देश दिया कि मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र तैयार करने हेतु प्रस्तावित आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी की मरम्मती यथा आंगनबाड़ी जहाँ छत, खिड़की, दीवार आदि के मरम्मत की आवश्यकता है उन्हें अविलंब मरम्मत किया जाए।…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जे०एस०एल०पी०एस०, चतरा द्वारा संचालित सभी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक जे०एस०एल०पी०एस० द्वारा बताया गया कि स्वयं सहायता समूहों में प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित परिवारों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत 32 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कि स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के आधार एवं बैंक खाता अद्यतन हेतु शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का कार्य प्रगति पर है तथा तत्काल में राज्य स्तर पर जिला द्वतीय स्थान पर स्थापित…
चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल की टीम ने थाना क्षेत्र के जीरामणि कॉलेज के समीप से बाईक चोरी मामले का खुलासा करते हुए बाइक चोरी में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे एक अपराध कर्मी को भी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों में बिहार के गया जिले के गौतम कुमार सूरज कुमार व प्रदीप कुमार…
