चतरा सदर अस्पताल पहुंचे जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया जहां मरीजों से मिलकर उनकी हालचाल जाना उसके बाद सदर अस्पताल सिविल सर्जन डॉ एसएन सिंह व उपाधीक्षक मनीष कुमार लाल के साथ बैठक कर 11 बिंदुओं पर चर्चा की जिसमें पानी,नाली,बिजली वायरिंग, कमांडो आउटसोर्सिंग कंपनी,डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर, पार्किंग की समुचित व्यवस्था,अग्निशामंत,अल्ट्रासाउंड मशीन व एक्सरे मशीन को सुचारू रूप से चालू कराना, ECG करने हेतु प्रति मरीज शुल्क निर्धारित करना,अल्ट्रासाउंड एम ओ हेतु अपोलो अल्ट्रासाउंड के प्राप्त आवेदन पर विचार विमर्श किया गया उसके बाद उपाध्यक्ष ने मरीजों को मिलने वाले खाना को…
Author: Sankalan News
चतरा : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित 40वाँ राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक जीतकर किया राज्य का नाम रौशन। चतरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव विकास कुमार केशरी ने इस टीम का नेतृत्व किया साथ मे रेफरी की भूमिका सुनीता कुमारी ने निभाया।*स्वर्ण पदक* प्राप्त करने वालों में ईशा रंजन ।*रजत पदक* प्राप्त करने वालों मेंदीपज्योति कुमारी, प्रगति कुमारी, वर्षा रानी, शुभम कुमार सिंह।*कांस्य पदक* प्राप्त करने वालों में श्रेया रंजन, अंकित कुमार सिंह, आदित्य कुमार,दिलीप कुमार आदि इनके अलावे पलक राज, रौशन सिंह भोक्ता, पीयूष कुमार, उज्ज्वल कुमार,…
चतरा समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल द्वारा अवैध उत्खनन के रोकथाम हेतु जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा विगत बैठक में प्राप्त निर्देश के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन चेकिंग अभियान में सदर एवं सिमरिया थानान्तर्गत बिना वैध कागजात के कोयला परिवहन करते वाहनों को पकड़ा गया था तथा उक्त उक्त मामले में अवैध परिवहनकर्त्ता / ट्रांसपोटर्स / लिफ्टर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ब्लैकलिस्ट करते हुए सभी महाप्रबंधक को अपने परियोजना क्षेत्र से कोयला ढलाई में संलग्न…
मयूरहंड/चतरा : 3 महीने और 15 जिलों में कार्यक्रमों में शिरकत करनेवाले महामहिम राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन को चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड स्थित करमा पंचायत सचिवालय में स्टेट की पुलिस टीम के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया।झारखंड की लोक संस्कृति के झलक और मांदर की थाप पर इन्हें मंच तक लाया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे महामहिम राज्यपाल समस्याओं को लेकर काफी सक्रिय दिखे।जोहार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करनेवाले महामहिम राज्यपाल अपना वक्तव्य अंग्रेजी में दे रहे थे जिसका हिंदी में अनुवाद जिले के युवा तेजस्वी उपायुक्त अबु इमरान के द्वारा किया गया।…
चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि चतरा से गया जाने वाली जयमंगला बस में दो अफीम तस्कर अफीम के साथ गया की ओर जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी गुलाम सरवर बशिष्ठनगर थाना एवं सशस्त्र बल शामिल थे । छापामारी दल द्वारा जयमंगला बस को मोरैनवा टोल प्लाजा के पास रोक कर जाँच करने पर दो व्यक्ति जिसमे अंगलेश कुमार दांगी, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता इन्द्रदेव दांगी व कृष्णा कुमार दांगी,…
पत्थलगड़ा : गौरी शंकर धाम ग्राम जेहरा में पंच दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण महायज्ञ के पांचवें और अंतिम दिन माननीय जिला परिषद उपाध्यक्ष *श्री बिरजू तिवारी* शामिल हुए उनके आगमन पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्री डेगन प्रजापति एवं यज्ञ नियंत्रक श्री रवीन्द्र प्रसाद जी के द्वारा अंग वस्त्र व स्वस्तिवाचन दे कर भव्य स्वागत किया गया। श्री रवीन्द्र प्रसाद जी ने श्री बिरजू तिवारी जी को अभिनन्दन पत्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया वहीं आए सभी अतिथियों को यज्ञ समिति की ओर से सम्मान पत्र नारियल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर श्री तिवारी…
चतरा उपायुक्त अबु इमरान जिले के इटखोरी प्रखंड में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से संचालित तालाब निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे इटखोरी।निरीक्षण के क्रम में इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के करणी पंचायत के खरोंद गांव, चोरकारी, मलकपुर पंचायत के डुंडी गांव में संचालित तालाब निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही इटखोरी मयूरहंड रोड में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से बन रहे पुलिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पदाधिकारी को कहा कि यह सुनिश्चित करें की मॉनसून से पहले तालाब का कार्य पूर्ण हो और पुलिया निर्माण का भी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण…
चतरा पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुआ था कि लावालौंग थाना अन्तर्गत ग्राम कोलकोले कला के कटहर टोला में मो0 अब्बस के घर में अवैध अफीम रखा हुआ है जिसे किसी बाहरी व्यक्ति को बेचने वाला है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी बमबम कुमार के साथ सशस्त्र बल एवं महिला सहायक पुलिस को शामिल कर छापामारी ग्राम कोलकोले कला कटहर टोला में मो० अब्बस के घर छापामारी किया गया जिसमें मो0 अब्बस के घर से एक प्लास्टिक के डब्बा में…
गिद्धौर(चतरा): प्रखंड अंतर्गत बारियातु पंचायत के चिरैया गांव में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने किया।जबकि संचालन प्रखंड सचिव देवदीप कुमार पासवान ने किया।बैठक में आगामी 19 जून को राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के सिमरिया आगमन की जानकारी लोगों को दिया गाया।ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सिमरिया पहुंचने की आह्वान किया। जबकि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी लोगों को दी गई।बैठक के पश्चात प्रखंड के विभिन्न गांव में महा जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को कार्यक्रम में भाग…
Chatra : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति, चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य के पदों का संवितरण एवं सहायक शिक्षक के पदों का प्रत्यार्पण से संबंधित बैठक की गई।बैठक में कुल 273 विद्यालयों के 495 शिक्षकों के पद को सर्वसम्मति से प्रत्यार्पित किया गया। वहीं कक्षा 1 से 5 तक के इण्टरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 958 पद एवं कक्षा 6-8 हेतु स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 1524 पद को सर्वसम्मति से सृजित करते हुए संवितरण किया गया।उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला…
