चतरा एसपी राकेश रंजन को लगातार मिल रही सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना क्षेत्र के झारखंड बिहार सीमावर्ती थानान्तर्गत ग्राम जबड़ा में अवैध महुआ देशी शराब निर्मित कर चोरी के मोटरसाईकिल से ड्राई स्टेट बिहार में खपाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन को लेकर हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी के नृतित्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई। टीम के द्वारा छापामारी के क्रम में ग्राम खजुरिया स्थित करैली बार आहर के पास से चार व्यक्तियों को छः मोटरसाईकिल पर लोड करीब 210 लीटर अवैध महुआ शराब सहित रंगे हाथों पुलिस पकड़ने में सफल रही।उक्त…
Author: Sankalan News
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान ने बैठक कर जिले में सभी क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ले कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले ने क्रियान्वित सभी योजनाओं की जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना, कृषि ऋण माफी योजना, फसल राहत योजना और सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों को ससमय सत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, झारखंड पंचायती स्तरीय दवा दुकान योजना समेत अन्य योजनाओं में किये जा रहे…
चतरा :-हूल दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने वीर शहीद सिद्धो- कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य गाथा और बलिदान को नमन किया। उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय समेत अन्य उपस्थित कर्मियों ने भी माल्यार्पण कर श्रदांजलि अर्पित किया।
चतरा। चतरा के उपायुक्त अबु इमरान ने गुरुवार को हंटरगंज प्रखंड के विश्व प्रसिद्ध माता कौलेश्वरी मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने श्रद्धालुओं और मंदिर के पुजारियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुए।उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि उनको दी जाने वाली हर संभव सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि मंदिर के मार्ग को और भी ज्यादा विकसित किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा के लिए भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। वहीं मंदिर के पुजारियों ने उपायुक्त से विद्युत व्यवस्था, ठहराने के लिए भवन और पेयजल की सुविधा के लिए गुहार लगाई।…
लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र के हेडुम पंचायत रामनगर चौक( कल्यानपुर) स्थित फूटबॉल मैदान में अवैध रूप से चल रहे बालू खनन के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को बैठक किया। बैठक कि अध्यक्षता मुखिया संतोष राम तथा बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अवैध रूप से बालू खनन पर रोक लगाने विचार विमर्ष किया। ग्रामीणों ने आपसी बैठक में कहाकि अमानत नदी में कई स्थानों पर बालू का अवैध खनन कर माफिया मालामाल हो रहे है, जिससे प्रति दिन हजारों रुपया राजस्व की क्षति हो रही है। क्षेत्र में हो रहे…
चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार चतरा अनुमंडल क्षेत्र व सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र समेत अन्य प्रखण्ड क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। अनुमंडल क्षेत्रों में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया तथा प्रखण्ड क्षेत्रों में प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बकरीद त्योहार को लेकर एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने हेतु पूरे जिला वासियों को जागरूक किया गया। साथ ही असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक भावना को भड़काने वालों से भी निपटने हेतु फ्लैग मार्च किया गया। आम जन से अपील है कि सोशल मीडिया…
चतरा विकास भवन स्तिथ सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार आज जन्म – मृत्यु निबंधन से संबंधित विशेष अभियान अन्तर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाल का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज़ अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी सह सांख्यिकी पदाधिकारी अनूप कुमार, सिविल सर्जन चतरा श्याम नंदन सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय कुमार झा, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।जिला योजना पदाधिकारी सह सांख्यिकी पदाधिकारी अनूप कुमार द्वारा बताया गया कि विशेष अभियान के अन्तर्गत सभी सरकारी स्कूल कें प्रधानाध्यापक / ऑगनबाड़ी…
चतरा उपायुक्त अबु इमरान ने कान्हाचट्टी स्तिथ तमासिन जलप्रपात पहुंच वहाँ सैलानियों की मौजूदा सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हुलास महतो को सैलानियों की संख्या में होने वाले अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए विगत वर्षों में जलप्रपात स्थल में सैलानियों के डूबने जैसी जानलेवा हादसे दोबारा न हो उसको लेकर कई जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सैलानियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर तथा किसी भी अनहोनी दुर्घटना पर अंकुश लगाने व उससे निपटने हेतु निर्देश दिया कि सैलानियों को पोस्टर व अन्य माध्यमों से सुरक्षा सम्बंधित जानकारी से जागरूक…
कुन्दा :-सरकार के द्वारा लोगो को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए एवं वेहतर बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रही हैं।वेहतर व्यवस्था के लिए लाख प्रयाश किया जा रहा हैं।वही कुन्दा स्वस्थ्य केंद्र में व्यवस्था नाम मात्र के ही रह गया हैं।जी सुनने में भले ही अटपटा लग रहा हैं।लेकिन बात सत्य हैं।ब्यवस्था की मामले की खुलासा तब हुवा जब सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी गलु महतो के 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश महतो व टिकैतबाँध गांव निवासी सोहराई गंझू के 21 वर्षीय पुत्र आशीष गंझू सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप…
चतरा समाहरणालय स्तिथ सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में बकरीद के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक, राकेश रंजन समेत अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं शांति समिति सदस्य के रूप में जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने बकरीद के मौके पर शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल यथावत बने रहने हेतु सभी संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर अपने अनुभव साझा करते हुए विधि व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए। उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में पूर्व…
