चतरा सदर थाना क्षेत्र के भगवान दास मोहल्ला स्थित ईदगाह के समीप एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म्हत्या कर लिया। आत्महत्या करने का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि विशाल ठाकुर के प्रेम प्रसंग पड़ोस की ही एक लड़की के साथ चल रहा था। इसी दौरान लडकी से शादी करने की बात पर उसके परिजनों से उसका झगड़ा हो गया। झगड़ा के बाद विशाल ने लड़की से शादी करने की बात पर सहमति मांगा तो लड़की ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया। इसी गुस्से में विशाल घर आया और पहले घर के दीवारों पर…
Author: Sankalan News
प्रतापपुर /चतरा :प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया।अध्यक्षता अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने किया जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने किया।मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों से जमीनी विवाद से संबंधित 15 मामले आए जिसमें से 13 मामलों का निष्पादन आन स्पाट किया गया।शेष जमीनी विवाद से संबंधित मामलों के सत्यापन के लिए जमीन से संबंधित कागजातों को लेकर अंचल कार्यालय बुलाया गया।इस संबंध में अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी एवं पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया कि चतरा उपायुक्त अबु इमरान तथा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर प्रत्येक…
प्रतापपुर /चतरा : प्रखंड क्षेत्र के घोड़दौर पंचायत अंतर्गत नारायणपुर गांव के भुइंयाटोली में बुधवार को स्वय सेवी संस्था अग्रगति इंडिया के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का अध्यक्षता वार्ड सदस्य रामानंद भारती एवं संचालन संदीप ठाकुर व संजय चौधरी ने किया।इस दौरान उपस्थित लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजन,प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,अटल पेंशन योजना,साइबर क्राइम से संबधित जानकारी देते हुए डिजिटल लेन देन करने के लिए ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषो को प्रेरित किया गया।इस मौके पर विदेशी भारती,सुरेश भारती,सहेंद्र भारती,राजमतिया देवी, गुलबिया देवी सहित…
लावालौंग: थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता लावालौंग बीडीओ सह सी०ओ० अमित कुमार ने किया।उक्त विषय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि थाना दिवस के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे दर्जनों भूमि विवादों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सी०ओ० अमित कुमार ने कहा कि अक्सर आए दिन देखने तथा सुनने को मिलता है कि छोटे-छोटे जमीनी विवादों के कारण भविष्य में विवाद इतना वृहद रूप ले लेता है और खूनी खेल लोग खेलते देखा गया है। लोग मरो मारो पर…
Hazaribag : पोलैंड की 45 वर्षीय महिला बारबरा पोलाक और झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव के 27 वर्षीय शादाब मल्लिक की प्रेम कहानी सामने आई है। अपने प्रेमी से मिलने के लिए बारबरा अपनी पांच वर्षीय बेटी आनिया पोलाक के साथ पौलेंड से हजारीबाग पहुंच गई हैं। बारबरा पोलाक और शादाब मल्लिक के बीच प्यार का कनेक्शन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से साल 2021 में हुआ था। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चल पड़ा। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बारबरा 26 जून, 2023 को भारत पहुंची…
गिद्धौर/चतरा : राजकृत मध्य विद्यालय गिद्धौर की छात्रा सह बाल सांसद के सफाई मंत्री सुप्रिया कुमारी ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर पांडे ने बताया के पर्यावरण के प्रति बच्चों का लगाव तथा दीक्षित की महत्ता बच्चों को समझने की जरूरत है।जिसे लेकर यह शुरुआत की गई है जो भविष्य में भी जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी यदुनंदन पांडे,विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षिका बबली कुमारी, पायल प्रिया, तथा शिक्षक सत्यदेव उपाध्याय,शंभूनाथ रजक,दिनेश्वर दांगी के साथ-साथ विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
प्रतापपुर/चतरा : प्रतापपुर थाना अन्तर्गत गजवा-रानीगंज मुख्या पथ स्थित गोवेया गांव से पुलिस ने देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार तस्कर का पहचान हुमाजांग गांव निवासी नन्दकिशोर यादव के रूप में किया है तस्करी में प्रयुक्त किये जाने एक होन्डा साईन(JH01B 8121) बाईक को जप्त कर लिया गया है गिरफ्तार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है इस संबंध में पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया की पुलिस की गुप्त सूचना मिली की बाईक पर एक जार में 45 लीटर देशी शराब लादकर गजवा के रास्ते बिहार जा रहा है जिसके आलोक…
प्रतापपुर/चतरा : प्रखंड के बरूरा पंचायत अन्तर्गत बरवाडीह में मंगलवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने एक बैंल की मौत हो गई है।इस संबंध में भुतभोगी इदन ठाकुर ने बताया की मंगलवार की सुबह में मेरा बैंल खेत में घास चर रहा था इसी दौरान खेत में लगे ट्रॉसफार्मा की चपेट में आ गया।जिससे उसकी करंट लगने से मौके पर मौत हो गई है आगे बताया की मैं बहुत गरीब व्यक्ति हूं हल जोतकर कमाने के लिए ब्याज पर पैसा लेकर इस वर्ष बैंल खरीदा था बैंल की मृत्यु हो जाने से मेरी आर्थिक तंगी हो रही है…
Chatra : विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘भूमि सम्मान” में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा चतरा जिला के उपायुक्त श्री अबु इमरान को प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) योजनान्तर्गत सभी घटकों में 99% से अधिक का कार्य पूर्ण करने की उपलब्धि हासिल करने वाले चयनित जिलों को दिया जाता है। उन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में से चतरा जिला का भी चयन भूमि सम्मान 2023 (Platinum…
चतरा मे लूटपाट कर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे अपराधियों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल की टीम ने लवालौंग थाना क्षेत्र के टुनगुन-रतनांग मुख्य पथ पर नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने की फिराक में जुटे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मी सदर थाना क्षेत्र के कदले व बरैनी गांव के रहने वाले हैं। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराध कर्मियों के पास से लूटे गए एक एंड्रॉयड फोन, लूटपाट…
