चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में चतरा नगर परिषद के अंतर्गत चल रहे कार्याें कि समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से चतरा नगर परिषद अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, राजस्व, सैरात बंदोबस्ती, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ने बाजारटांड़ में सब्जी मार्केट कॉम्प्लेक्स, नायकी तालाब के जीर्णोद्धार समेत चल रहे सभी निर्माण कार्यों की अघतन स्तिथि की जानकारी लिया। उन्होंने सभी क्रियान्वित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। शहर की साफ-सफाई एवं…
Author: Sankalan News
Chatra : भवन हॉल बिड मुहल्ला चतरा में मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत बिरसा योजना के तहत आयोजित कौशल प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर विधिवत कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया।उक्त मौके पर 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव मंत्री प्रतिनिधि अजय राम, श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
Chatra : मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कैशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानन्द भोक्ता एवं उपायुक्त श्री अबु इमरान ने आज शाम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा पहुंच चल रहे निर्माण कार्य समेत अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि तय समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द सुंदरीकरण व निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उक्त निरीक्षण के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी सह जिला नजारत उप समाहर्ता श्री तुषार रॉय, जिला परिषद कार्यपालक अभियंता सुरेश राम समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
गिद्धौर/चतरा : प्रखंड के मंझगांवा पंचायत स्थित घटेरी गांव के उद्दीन मियां के पुत्र मो. एहसान(58) की मौत सऊदी अरब में हो गई। एहसान की मौत पिछले 15 जुलाई को ही हुई है।मौत हृदय गति रुक जाने के कारण बताया जा रहा है।बताया जाता है कि एहसान सऊदी अरब में ड्राइवर का काम करता था। वह पिछले करीब 10 से 12 वर्ष से सऊदी में काम कर रहा था।एहसान की मौत की खबर के बाद घटेरी गांव में मातम छाया हुआ है।परिजन शव अपने मुल्क आने का इंतजार कर रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ एहसान के परिजनों का रो रो कर…
गिद्धौर /चतरा : थाना क्षेत्र के पहरा पंचायत अंतर्गत पाण्डेटोला गांव के नशे में धुत्त एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या टांगी से मार कर हत्या कर दिया।घटना रविवार की दोपहर बरटा गांव के पाण्डेयटांड की है।मृतक की पहचान गांव के हीं रीना देवी लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस ने मृतक का शव उसके घर से बरामद किया.साथ ही आरोपी पति राजदेव उर्फ राजो भुइयां को गिरफ्तार कर लिया।बताया गया कि रविवार को दोपहर लगभग एक बजे दोनों पति पत्नि जंगल जा रहे थे। रोगोटांड़ बिचली नदी के पास जैसे ही पहुंचा तो पति पत्नी…
गिद्धौर /चतरा : प्रखंड मुख्यालय के जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में 27 अगस्त से आयोजित होने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर रविवार को खेल प्रेमियों की बैठक हुई।यह बैठक यूनाइटेड क्लब के तत्वधान में प्रखंड मुख्यालय के बटेश्वर शिव मंदिर में आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान व संचालन सचिव कपिल कुमार ने किया।बैठक में टूर्नामेंट की तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया गया।जबकि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विजेता टीम को 55 हजार नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।इस प्रकार उपविजेता टीम को 31 हजार नगद व…
चतरा पुलिस अधीक्षक महोदय चतरा के निर्देशानुसार, अनुमण्डल पुलि पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार के अध्यक्षता में लोक अभियोजकों, विधि सलाहकार एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस केन्द्र चतरा के सभागार कक्ष में एन०डी०पी०एस० एक्ट एवं यू0ए0पी0 एक्ट से संबंधित एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
चतरा सदर थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक की गई शहर के बुद्धिजीवी समेत सभी अखाड़ा के सदस्य हुए शामिल बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने की बैठक का संचालन सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने किया 28 व 29 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया वही पुराने मार्ग से जुलूस निकालने का बात कही गई साथ ही मोहर्रम अखाड़ा के सदस्यों ने कहा कि हम लोग शांति पूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाएंगे सदर थाना के शहरी क्षेत्र में लगभग 10 अखाड़े निकलेंगे वहीं ग्रामीण में 17 अखाड़े निकाले जाएंगे…
चतरा। चतरा के नगर भवन में रविवार को ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में 19 वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि चतरा के उपविकास आयुक्त(डीडीसी) उत्कर्ष गुप्ता,विशिष्ट अतिथि चतरा एसडीओ मुमताज अंसारी,जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय,डीईओ दिनेश कुमार मिश्र व जिला ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रतियोगिता के ऑर्गनाइजिंग अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा,ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव उमेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नागपुरी नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात डीडीसी व एसडीओ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त…
चतरा : राज्य के मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कैशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानन्द भोक्ता ने आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय दंतार विद्यालय हंटरगंज में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के द्वारा आयोजित 74 वां वन महोत्सव 2023 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री श्री भोक्ता के विद्यालय परिसर में आगमन पर विद्यालय के छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके उपरांत माननीय मंत्री समेत गणमान्यों ने विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया।तत्पश्चात माननीय मंत्री श्री भोक्ता ने…
