Author: Sankalan News

प्रतापपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के तत्त्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देश पर एवं सचिव प्रज्ञा वाजपेई के मार्गदर्शन में शुक्रवार को प्रतापपुर थाना परिसर एवं अन्य जगहों पर विशेष मध्यस्थता कार्यक्रम को लेकर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद लोगों को पीएलवी गोविंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि व्यवहार न्यायालय चतरा में दिनांक 01 जुलाई से 30 सितंबर तक विशेष मध्यस्थता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें सुलहनीय फौजदारी मामले, चेक बाउंस, दीवानी मामले, पारिवारिक एवं दावा वाद जैसे मामलों का निपटारा मध्यस्थता…

Read More

चतरा : आगामी 04-05-06 अगस्त 2023 को उत्तर प्रदेश राज्य के के डी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वॉण्डो प्रतियोगिता (बालक/बालिका) होना है ।झारखंड राज्य की ओर से अलग-अलग वेट-कैटेगरी के 35  महिला/पुरुष खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आज  स्थानीय कम्युनिटी जिम जलछाजन भवन चतरा से शामिल होने के लिए टीम रवाना हुई।टीम रवानगी के पूर्व SDPO अविनाश कुमार एवं डी ए वी प्रधानाध्यापक सय्यद एजाज अहमद ने  संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए sdpo सर ने बताया कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे किसी…

Read More

चतरा :- कुन्दा पुलिस ने शिवकुमार तुरी हत्या मामले में बड़ी खुलासा की है। मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ज्ञात हो की कुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत करिलगड़वा निवाशी शिवकुमार तुरी का शव संदेहास्पद स्थिति में 28 जुलाई को गाँव के समीप जंगल परसाटॉड से कुन्दा पुलिस बरामद की थी। पुलीस मामला दर्ज करते हुए जांच प्रारंभ कर दी थी। वही मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोढास गाँव निवाशी 26 वर्षीय कारू गंझु उर्फ अनिल गंझु पिता कोला गंझु व गारो गाँव निवाशी 22वर्षीय जानकी कुमार…

Read More

Chatra : हंटरगंज प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं डीएमएफटी मद से बन रहे सड़कों का स्थल निरीक्षण किया गया।आरडब्लूडी एवं एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज खान के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया।इस निरीक्षण दल में सहायक अभियंता ओम प्रकाश गुप्ता, कनीय अभियंता सुरेश प्रसाद एवं अनिल कुमार सिंह शामिल थे।सुहाद मोड़ से बिहार सीमाना तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बन रहे सड़क का निरीक्षण गहनता से की गई। डीएमएफटी से ग्राम नावाडीह पनारी,लेंजवा बहेरी के अतिरिक्त कई गांव में बन रहे से सड़कों की गुणवत्ता की गहनता से निरक्षण किया गया। संवेदकों को निर्देश दिया गया…

Read More

चतरा : प्रतापपुर प्रखंड स्थित उक्रमित प्राथमिक विद्यालय कसमार में पदस्थापित सहायक शिक्षक शशिकांत शर्मा को मंगलवार को विद्यालय परिसर में ही विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दिया गया।इस दौरान विद्यालय के सचिव सुषमा सिंह एवं रामपुर मुखिया प्रतिनिधि काशिफ रजा ने शिक्षक शशिकांत शर्मा को सॉल एवं बुके देकर सम्मानित किए।वही विद्यालय के सहायक अध्यापक सीताराम सिंह, अवधेश कुमार रंजन,रौशन कुमार,सदन शर्मा, ललन प्रताप सिंह सहित मालती देवी एवं अन्य के द्वारा छाता,सॉल,टॉर्च,एवं मिठाई सहित अन्य सामग्री देकर विदाई समारोह मनाया गया।वही उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि काशिफ रजा ने बताया की रिटायरमेंट एक प्रक्रिया है और सभी शिक्षको को…

Read More

प्रतापपुर/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के बभने पंचायत में मंगलवार को स्वय सेवी संस्था अग्रगति इंडिया के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन संदीप ठाकुर व संजय चौधरी ने किया।इस दौरान उपस्थित लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजन,प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,अटल पेंशन योजना,मुद्रा लोन,साइबर क्राइम से संबधित जानकारी देते हुए डिजिटल लेन देन करने के लिए ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषो को प्रेरित किया गया।इस मौके पर बैंक बीसी को बुलाकर बैंक कैंप का अयोजन किया गया।जिसमे लगभग 40 लोगो का बीमा कराया गया इस मौके…

Read More

चतरा से राजधानी रांची पहुँचे सैकड़ों समर्थकों के बीच अशोक गहलौत नें पुनः आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण कर संकल्प लिया की चतरा जिला के जनता जनार्दन के मध्य प्रत्येक सुख दुःख में विद्यमान रह कर सेवा करना ही हमारी प्राथमिकता होगी ।इस मौके पर उपस्थित आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं व चतरा वासियों में खुशी की लहर ।वहीं मन पसंद पार्टी के प्रतिनिधित्वकर्ता को पाकर । पार्टी कार्यकर्ताओं में केंद्रीय सचिव पारसनाथ सिंह कार्यकारी अध्यक्ष शिवलाल दांगी एवं छोटू भोक्ता के साथ महेश महतो हीरा निषाद कृष्णा साहू पोखन दांगी अजय यादव घनश्याम पासी राकेश दांगी नरेश यादव रणु दास…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस – जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के गठन एवं मार्गदर्शन हेतु बैठक की गई। बैठक में जोरी ब्रूड लाह फार्म को पुन: प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा ब्रूड फार्म की खेती के उत्पादन को बढ़ावा दें और अधिक से अधिक किसान को लाह की खेती के लिए जोड़ा जाए। आगे उन्होंने कहा प्रत्येक तीन माह पर एक बार लाह की खेती के प्रगति की समीक्षा की जाएगी। महिला कृषकों को क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास हेतु प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया।…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से पांच साल तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिला का टीकाकरण जिनका टीकाकरण नहीं हो पाया है उसके कमी को पूरा करने हेतु एवं शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मिशन इंद्रधनुष तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला 7 अगस्त से 12 अगस्त, दूसरा 11 सितंबर से 16 सितंबर, तीसरा 9 अक्टूबर से 14…

Read More

चतरा : प्रतापपुर प्रखंड स्थित हाई स्कूल के परिसर में आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मनाने को लेकर सोमवार को बैठक किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष खेदू यादव व संचालन बिरेंद्र यादव ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय करते हुए कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति के अध्यक्ष खेदू यादव को तीसरी बार नियुक्त किया गया।वही खेदू यादव को तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर प्रमुख पति कपिल पासवान के द्वारा गमछा देकर सम्मानित किया गया।एवं इस बैठक में उपस्थित लोगो ने पूजा को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया।वही पूजा कमिटी को विस्तार करने को लेकर अगले…

Read More