प्रतापपुर : चतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव प्रज्ञा वाजपेई के निर्देश पर सोमवार को प्रतापपुर पंचायत के अलग अलग जगहों पर 09 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान प्रखंड कार्यालय के पीएलवी गोविंद ठाकुर ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि व्यवहार न्यायालय चतरा में दिनांक 09 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे मुकदमों के निष्पादन हेतु आज से ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय या संबंधित न्यायालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही नालसा द्वारा जारी किए गए…
Author: Sankalan News
चतरा उपायुक्त-सह- जिला दण्डाधिकारी अबु इमरान के निर्देशानुसार अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालो के विरुद्ध दिनांक 03 सितंबर 2023 रविवार को देर रात तक छापेमारी अभियान चलाया गया।अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास ने बताया उपायुक्त के निर्देशानुसार अनुमण्डल स्तरीय खनन टास्क फार्स के द्वारा खनन क्षेत्र में कई वाहनों की जांच की गई है। जांच के क्रम में टण्डवा प्रखण्ड अन्तर्गत चिरैयाटांड़ (दामोदर पुल के पास) वाहन संख्या-JH01AQ-9032 ट्रक एवं JH02AT-3363 ट्रक जो कोयला से लोडेड था तथा वगैर तिरपाल ढके हुए अवस्था में था, इसकी जांच-पड़ताल की गई। जांच के क्रम में इस वाहन के चालक…
चतरा में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे चोरों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है 24 घंटे पहले हुई टेंपो चोरी की घटना को पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने अपने प्रेस वार्ता में दी उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश केशरी पिता स्व० शंकर प्रसाद केशरी गुदरी बजार थाना सदर के द्वारा अपने टेम्पु चोरी होने से संबधित आवेदन दिया था। इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कारवाई करते हुए इंस्पेक्टर-सह-थाना प्रभारी मनोहर करमाली के नेतृत्व में एक एस0आई0टी0 टीम का गठन किया। उक्त एस0आई0टी0 टीम…
इटखोरी। प्रखंड के पथरिया गांव के मैदान में 39वे आजाद कप फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को शुरू हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात जिला परिषद के उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने अतिथियों की उपस्थिति में फुटबाल को कीक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला कृष्णा क्लब सिंदुवारी तथा आजाद क्लब पथरिया के बीच खेला गया। जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मैदान में उतरे। उन्होंने कुछ समय के लिए पथरिया टीम की ओर से फुटबाल मैच खेला। इस मौके पर अपने संबोधन में जिला परिषद के उपाध्यक्ष ने हर वर्ष फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन करने के…
गिद्धौर /चतरा : चौपारण चतरा मुख्य पथ पर गिद्धौर थाना क्षेत्र के बेलगाछ के समीप रविवार को न्यू बोलेरो वाहन जिसका नम्बर JH02BM- 4247 में अचानक आग लग गई।जिससे बोलेरो बुरी तरह से जल कर राख हो गया ।हलाकि वाहन मालिक खुद ही गाड़ी चला रहा था।वे भी झुलस गए। जिसे इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया । मालूम हो कि चौपारण थाना क्षेत्र के चैथी गांव निवासी नुनु प्रसाद के पुत्र सुबास दांगी अपने घर चैथी से चतरा जारहा था।इसी क्रम में बेलगाछ के समीप वाहन में अचानक आग लग गया , और वाहन के सभी गेट लोक…
लावालौंग: थाना क्षेत्र अंतर्गत अतिप्रभावित क्षेत्र कहे जाने वाले तथा कोलकोले पंचायत के मड़वा गांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ( एसडीपीओ) अशोक कुमार प्रियदर्शी एवं चतरा डीएसपी केदारनाथ राम उपस्थित हुए। टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा किक मारकर शुआरंभ किया। वहीं फीता काटने के बाद अशोक कुमार प्रियदर्शी ने कीक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।उक्त विषय की जानकारी देते हुए लावालौंग थाना प्रभारी बमबम कुमार नें बताया कि पुलिस पब्लिक के बीच आपसी समन्वय तथा…
गिद्धौर/चतरा : प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ सह एमो संजीत कुमार सिंह ने प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया।बैठक में उपस्थित गोदाम प्रबंधक ,पंचायत सचिव, प्रधानमंत्री आवास कोडिनेटर व स्वमसेवकों को कई दिशा निर्देश दिया।बीडीओ सह एमो ने गोदाम प्रबंधक को एक वर्षो का खाद्यान्न का स्टाक की मांग की है।उन्होंने कहा की प्रखंड में 42 डीलर है।प्रत्येक माह में सभी डीलर सौ प्रतिशत अनाज का वितरण नहीं करते है।वितरण करने के बाद जो बचा खाद्यान्न है उसका स्टाक की सूची दो दिनों के अंदर मांग की है। प्रखंड में अनाज कम देने की शिकायत प्राप्त हो रहा है।…
गिद्धौर /चतरा : भारती युवा फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन सनिवार की शाम हुआ।बारियातु पंचायत के मुखिया डेगन गंझु ने फीताकाटकर टूर्नामेंट का आगाज किया।इस अवसर पर भोला ठाकुर, नारायण यादव,भोला यादव, दिनेश यादव, सुरेंद्र कुमार राणा समेत विशिष्ट अतिथि मौजूद थे.अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व इसके बाद फुटबॉल को किक मारकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.उदघाटन मैच चतरा के तुरी फुटबॉल टीम व हज़ारीबाग की मनार टीम के बीच खेला गया।उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते अतिथियों ने खेल को खेल भावना से खेलने की नसीहत दी.मुख्य अतिथि डेगन गंझु ने कहा कि,गिद्धौर प्रखंड के बारियातु पंचायत…
चतरा जिला परिषद के प्रांगण में स्थित होटल उत्सव पैलेस में संवेदक संघ के द्वारा सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।यह समारोह ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता इंजीनियर शाहनवाज खां एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी भोला शर्मा की विदाई एवं नए कार्यपालक अभियंता देव सहाय भगत के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्यारे प्रसाद अधीक्षण अभियंता हजारीबाग ने किया जबकि संचालन संवेदक संघ केअध्यक्ष शशिकांत सहाय एवं उपाध्यक्ष गौरी यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवृत कार्यपालक अभियंता शाहनवाज खां और विशिष्ठ अतिथि के…
चतरा : प्रतापपुर पुलिस ने 1 क्विंटल 61.9 किलोग्राम अवैध डोडा एक कार व एक मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रेस वार्ता में दी उन्होंने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मेदवाडीह कुन्दा से जोगियारा होकर पाण्डेयपुरा की ओर एक स्विफ्ट डिजायर गाडी न0- OR14W 0003 से अफीम डोडा की तस्करी की जाएगी तथा अपाची मोटरसाईकिल से स्कोर्ट किया जाएगा। इस संबंध अंचल अधिकारी प्रतापपुर जुल्फिकार अंसारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते…
