Chatra : कुंदा थाना क्षेत्र के मरगड़ा पंचायत के अंतर्गत गेंदरा गांव में किराना दुकान में शनिवार की शाम अचानक आग लग जाने से लाखों रुपया की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। किराना दुकान के संचालक सपिंदर गंझू ने बताया कि हर रोज की तरह दुकान खोलकर चला रहे थे। तभी अचानक शाम को आग लग गई। दुकान में रखे पेट्रोल की डब्बा में आग लगी तो आग की लपटों को देख होस उड़ने लगे। दुकान संचालक ने आग उड़ती लपेट को देख कर शोर मचाना शुरू कर…
Author: Sankalan News
Chatra : समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतगणना की तैयारियों से संबंधित कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। 04 जून 2024 को चतरा कॉलेज चतरा में लोकसभा आम चुनाव 2024 का मतगणना किया जाना है। इसे लेकर सभी कार्यों को ससमय मतगणना केन्द्र में आवश्यक सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण करा लेने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों, काउंटिंग एजेंट, सफाई कर्मियों को पहचान पत्र दिया जाना हैं उसकी तैयारी कर ली जाय।…
चतरा : हंटरगंज थाना क्षेत्र के सिलवार गांव में एक विवाहिता का शव कुवां से बरामद किया गया। इस मामले में मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। इस मामले में मृतका सोनवन्ति देवी के चाचा उत्तम यादव ने मृतका की सास कांति देवी, ससुर देवलाल यादव और ननद रीना यादव के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर…
चतरा लोकसभा आम चुनाव 2024 शांतिपूर्ण संपन्न होने के पश्चात पोस्ट पोल ईवीएम प्राप्त करने की प्रक्रिया मतदान समाप्ति के उपरांत 20 मई 2024 के संध्या से चतरा कॉलेज, चतरा में प्रारंभ हो गई है। एआरओ चतरा एवं सिमरिया की मौजूदगी में संध्या से चतरा कॉलेज चतरा में पोस्ट पोल ईवीएम रिसीव किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया जा रहा है। विदित हो कि चतरा कॉलेज, चतरा में पोस्ट पोल ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मतदान के उपरांत पोस्ट पोल ईवीएम यहां सुरक्षित रखा जा रहा है। यह…
चतरा : लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा बनने के लिए लावालौंग के मतदाताओं को न धूप की परवाह, न तबियत बिगड़ने की चिंता, अहले सुबह सात बजे से ही मतदाता कतारवद्ध हो चले थे, मानो उनमें अलग ही उत्साह, उमंग, जोश नजर आ रहा था। प्रखंड के लगभग सभी बूथों पर मतदाताओं की लम्बी लम्बी लाईने नजर आ रही थी। मतदाताओं में भी महिलाओ, बुजूर्गों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की हिस्सेदारी चकित करने वाली थी। लोग अपने मताधिकारी का प्रयोग गुपचुप तरीके से करने में लगे हुए थे। मतदाताओं का उत्साह तो देखते ही बन रहा था।…
लावालौंग/चतरा : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मड़वा बूथ पर नंबर 15, 16 में मतदाताओं ने सड़क और पानी बिजली एवं नेटवर्क नहीं होने के कारण वोट को बहिष्कार कर दिया। हालांकि जानकारी मिलते हीं बीडीओ सीओ और थाना प्रभारी भी पहुंचे साथ में कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे किंतु मतदान करने से इनकार करते रहे। दोपहर 3:30 बजे के बाद जिला अधिकारियों के टीम जब मड़वा गांव पहुंची तो उनके बातों पर मतदान करने के लिए ग्रामीण राजी हुए फिर मतदान जारी किया। उपस्थित लोगों का कहना था कि आज आजादी के 75 वर्ष हो चुका है। देश अमृत काल मना…
चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सात बजे तक 62.96 प्रतिशत मतदान के साथ 5वें चरण का मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। मतदाताओं ने निर्धारित समय पर अपने- अपने मतदान केंद्रों पर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया। मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ शांति व्यवस्था में अपने- अपने मत डाले। निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा अनुपालन किया गया। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। जिला और अनुमंडल स्तर के वरीय अधिकारी मतदान केंद्रों का लगातार जायजा…
चतरा कॉलेज चतरा से सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के 24 बूथ केन्द्र एवं चतरा विधानसभा क्षेत्र के 08 बूथ केन्द्र कुल 32 बूथ केन्द्रों के लिए पी – 2 पार्टी को इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम हेतु डिस्पैच किया गयो था। वहीं आज रविवार को सिमरिया विधानसभा के लिए 395 एवं चतरा विधानसभा के लिए 467 पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने हेतु मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। जिले के सभी मतदाताओं से अपील है कि आपके बूथ पर मतदान कराने हेतु पोलिंग पार्टी को भेजा जा रहा है। आप सभी मतदाता जागरूक होकर अपने मतदान केन्द्र पर जाकर 20 मई को…
चतरा कॉलेज चतरा से सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के 24 बूथ केन्द्र एवं चतरा विधानसभा क्षेत्र के 08 बूथ केन्द्र कुल 32 बूथ केन्द्रों के लिए पी-2 पार्टी को इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम हेतु डिस्पैच किया गया। वहीं शेष पार्टियों को दिनांक-19 मई 2024 को चतरा कॉलेज चतरा से डिस्पैच किया जाएगा। जिले के सभी मतदाताओं से अपील है कि आपके बूथ पर मतदान कराने हेतु पोलिंग पार्टी को भेजा जा रहा है। आप सभी मतदाता जागरूक होकर अपने मतदान केन्द्र पर जाकर 20 मई को अपना मत का प्रयोग जरूर करें और चतरा जिला को अच्छी पहचान दिलाएं। हर एक मतदाता…
चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के स्थानीय उम्मीदवार कालीचरण सिंह ने एक टीवी चैनल के रिपोर्टर को दे इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है । वायरल इस वीडियो में रिपोर्टर ने चतरा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह से पूछता है कि आप किन एजेंडों और मुद्दों के साथ चुनाव में उतरे हैं।तो इस पर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह दो टूक जवाब देते हैं कि मुझे मुद्दों की क्या जरूरत है,जब पूरे देश में मोदी की बयार चल रही है, जब मोदी की गारंटी है, तो मुझे मुद्दों की क्या जरूरत है, मेरी बस इतनी ड्यूटी है कि मैं उनके…
