चतरा : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में शुक्रवार को हर्ट व न्यूरो के मरीजों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 150 से अधिक लोग जांच के लिए पहुंचे। शिविर में रांची पारस अस्पताल के हर्ट स्पेशलिस्ट डॉ कुंवर अभिषेक व न्यूरो के स्पेशलिस्ट डॉ मनीष कुमार धीरज पहुंचे थे। दोनों चिकित्सकों ने शिविर में आए मरीजों की जांच किया। इसके बाद मरीजों को आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवाईयां भी दी गई। हॉस्पिटल के निदेशक जीएस राजू व विनय कुमार केसरी ने बताया कि अस्पताल में आम लोगों की…
Author: Sankalan News
Chatra : झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन रोस्टर अनुसार किया जा रहा है।इसी कार्यक्रम के तहत इटखोरी भद्रकाली मैदान में 24 सितंबर 2024 को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण योजनाओं का स्वीकृति पत्र समेत करोड़ो के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश से आज जिले…
चतरा : लावालौंग के कटिया पंचायत सचिवालय सभागार मेंआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के लगाई गई शिविर,वहीं मुखिया मिसी देवी ने की योजना की जानकारी और उसका लाभ दिलाने का प्रयास सरकार कर रही है बीडीओ विपीन कुमार भारती, सीओ सुमित कुमार झा, मुखिया मिसी देवी, मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी मिथलेश कुमार चौबे, पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया,समाजसेवी मनोज कुमार यादव, jslps बीपीएम रंज य कुमार सामुहिक रूप से फीता काट कर शिविर का उद्घाटन किया, प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने कहा कि शिविर के माध्यम से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है.…
चतरा के स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी होती रहती हैं जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके इसी क्रम में फैंसी ड्रेस कंपटीशन तथा राखी मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया था जिसमें कई बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। फैंसी ड्रेस कंपटीशन में नर्सरी से प्रथम स्थान रुद्रा द्वितीय स्थान अन्नया पासवान तथा तृतीय स्थान आयुष को प्राप्त हुआ राखी मेकिंग में प्रथम स्थान रूद्र द्वितीय स्थान इशांत मिश्रा तथा तृतीय स्थान यशिका को मिला। एलकेजी में फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान श्रीहान दे द्वितीय स्थान पर दो बच्चे अरनव और आरुष…
लावालौंग/चतरा : पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशें के बावजूद भी अंधविश्वास ग्रामीण क्षेत्रों में थमने का नाम नहीं ले रहा। डायन भूत जैसे कुप्रथा को हटाने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम भी आयोजन किया जा रहा है, इसके बाद भी अंधविश्वास में लोग डायन भूत बताते हुए अपने रिश्ते भूल जा रहे हैं, और मार पीट कर रहे हैं। इसी तरह का एक मामला लावालौंग थाना के मंधनिया पंचायत के बरहेद गांव का मामला आया है की । जहा पर धनेशर गंझु और मनेशर गंझू को भूत लगाने के आरोप में गांव का ही…
चतरा : लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित कोलकोले पंचायत सचिवालय में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चतरा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय के निर्देशानुसार सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार केसरी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें लावालौंग और कुंदा थाना क्षेत्र के विभिन्न शिकायतों का समाधान किया गया। मौके पर उपस्थित लावालौंग थाना प्रभारी रुपेश कुमार राय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लावालौंग और कुंदा थाना से चार-चार शिकायतें दर्ज कराई गई थी जिनका एसडीपीओ मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान एसडीपीओ ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें नए कानूनो, अफीम…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व सहित अन्य पर्व-त्योहार राज्य में शांतिपूर्वक संपन्न हो इस निमित्त हर हाल में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की कोई हिंसा, उपद्रव, संगठित अपराध इत्यादि की घटनाओं को अबिलम्ब रोका जा सके इसके लिए पुख्ता तैयारी रखें। अपराध को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी प्रशासनिक तैयारियां एक बेहतर प्लानिंग के साथ की जाए। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी दुर्गा…
चतरा : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक की गई। माननीय मंत्री उद्योग विभाग,श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता, पुलिस अधिक्षक विकास कुमार पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी समेत अन्य सदस्य रहे बैठक में मौजूद।दिए कई सुझाव एवं सर्वसम्मती से पारित हुई कई विकास योजनाएँ,बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनिंदर भगत ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए डीएमएफटी मद से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी एवं सभी सदस्यों…
लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र अंर्तगत हेडुम पंचायत कल्याणपुर के राम नगर चौक के समीप फुटबाल टूर्नामेंट का 14वा सीजन के रूप में रामदेव मेमोरियल टूर्नामेंट अयोजन सुपर 11 क्लब और जनकल्याण समिति हेडुम के द्वारा किया गया है। इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप में लावालौंग *अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा तथा थाना प्रभारी रूपेश कुमार के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों, प्रमुख मनीषा देवी, बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोगता इस आयोजन में मुख्य भूमिका में नजर आए जिला परिषद सदस्य सह सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के भावी उम्मीदवार प्रसाद भारती । साथ ही साथ प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी…
चतरा : समाहणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स समिति की बैठक की गई। 22 जुलाई 2024 को हुई बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा क्रमवार की गई। उन्होने सर्वप्रथम वाहन जांच मामले को लेकर परिवहन विभाग के कार्य पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा खनन क्षेत्र में चलने वाले भारी वाहनों का निरंतर जांच अभियान चलाएं। अगर किसी वाहन चलकों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों…
