लावालौंग/चतरा: प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर जिसमे स्कूली बच्चों ने रखी अपनी आवाज।हेडूम पंचायत के मुखिया संतोष राम एवं पिरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो आकांक्षा कुमारी के संयुक्त प्रयास से यूएमएस कल्याणपुर विद्यालय परिसर में बाल सभा का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की समस्याओं, सुझावों और सपनों को पंचायत स्तर पर मंच प्रदान करना तथा उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ चेतना गीत और बालगीत के साथ हुआ। इसके बाद गांधी फेलोज द्वारा बच्चों के साथ संवादात्मक गतिविधियाँ कर आयोजन को रोचक बनाया गया।”मन की बात बच्चों के साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों…
Author: Sankalan News
Chatra : शहर के अव्वल मोहल्ला स्थित रामनगर चौक के पास बुधवार को आरबी डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद केसरी, डॉ अजहर, डॉ टी थाॅमस, डॉ वेद प्रकाश, डॉ नीतिन, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ आमीर अफजल, डॉ एमपी यादव सहित अन्य कई चिकित्सक व समाजसेवी उपस्थित थे। अल्ट्रासाउंड उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि आरबी हाॅस्पिटल चतरा जिले में आयुष्मान…
रांची:-स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि राज्य में लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया करने के लिए राज्य सरकार तत्पर है । राज्य में बेहतरीन डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। रिम्स की व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं और हम चाहते हैं कि एआई तकनीक से इलाज हो।उन्होने विभाग के सभी अधिकारियों की प्रशंसा की और कहा कि सभी अधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं। मंत्री डॉ इरफान अंसारी मंगलवार को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य एवं अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत रांची के एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे । अस्पताल…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में खनिजों के अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम 29 मार्च 2025 में हुए जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक कई दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक, आम्रपाली द्वारा बताया गया कि विगत बैठक में दिये गए निदेश के अनुपालन में सी०सी०एल० आम्रपाली प्रबंधन द्वारा रोड स्वैपिंग मशीन-…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी थाना प्रभारी एवं वन विभाग के पदाधिकारियों से अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। थाना प्रभारियों द्वारा जानकारी दी गई कि सूचना प्राप्त होने के पश्चात प्राथमिकता के आधार पर अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण का कार्य किया गया है।…
Ranchi : भारतीय शिक्षक मंच के तत्वावधान में रांची के शिक्षकों ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए लोगों के प्रति सम्मान प्रकट करने और एकजुटता दिखाने के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस कृत्य की निंदा की और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय शिक्षक मंच के अध्यक्ष अमरदीप सिन्हा ने बताया कि इस अवसर पर प्रवीन राजगड़िया और विकास कुमार सहित 25 से अधिक शिक्षक और सलाहकार सदस्य उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद की निंदा की और…
चतरा : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में चतरा में सोमवार शाम को एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। रहमतिया मस्जिद ट्रस्ट और मोमिन कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में आयोजित इस कैंडल मार्च में दर्जनों लोग शामिल हुए, जिन्होंने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।शाम 7 बजे पुराना पेट्रोल पंप के समीप से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च केसरी चौक पर समाप्त हुआ। मार्च में शामिल युवाओं ने अपने हाथों में तख्तियां थामीं, जिन पर “पाकिस्तान होश में आओ” और “आतंकवादी मुर्दाबाद” जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारी “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद…
चतरा शहर के अव्वल मोहल्ला स्थित शोमी ड्रेस के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अग्निशमन विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला/ प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक की गई। आकांक्षी जिला कार्यक्रम अन्तर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडीकेटरों पर विस्तार से चर्चा की गई।सभी विभागों से उनके कार्यों की प्रगति की क्रमवार जानकारी ली गई तथा जिन क्षेत्रों में कार्य करने में समस्याएं या बाधाएं आ रही हैं, उसपर भी विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यों में तेजी लाएं और आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को…
Ranchi : भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने राज्य के मंत्री हफ़िज़ुल अंसारी की डॉक्टरेट उपाधि को लेकर तीखा हमला बोला है। अजय साह ने आरोप लगाया कि मंत्री हाफ़िज़ुल अंसारी को मिली डॉक्टरेट की डिग्री एक फर्जी विश्वविद्यालय से प्राप्त की गई है, जिसे उन्होंने “भारत वर्चुअल ओपन एजुकेशनल यूनिवर्सिटी” बताया — एक ऐसी संस्था जिसे न तो विश्वविद्यालय शब्द का प्रयोग करने का अधिकार है और न ही किसी प्रकार की शैक्षणिक उपाधि प्रदान करने की मान्यता प्राप्त है। कहा कि जैसा कि यूजीसी एक्ट 1956 के सेक्शन 22 में स्पष्ट है।…
