Chatra : उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बैठक की गई। मौके पर नीट परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि परीक्षा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चतरा में होगी। परीक्षा चार मई को अपराह्न 2:00 बजें से 5:00 बजे तक होगी। केन्द्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश पर रोक लग जाएगी। उपायुक्त श्री रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने…
Author: Sankalan News
चतरा : टंडवा के आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला लोड कर जा रहे ट्रक ड्राइवर को पिकअप ने रौंदा, मौके पर हुई मौत। इस दिलदहला देने वाली घटना में मृतक चालक का छोटा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में घायल का किया जा रहा इलाज। बताया जाता है बिहार के डोभी निवासी संजय यादव जो ट्रक ड्राइवर है। वो टंडवा के आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला लोड कर जा रहा था। इसी दौरान भुइयांडीह के समीप ट्रक का टायर पंचर हो गया। सड़क किनारे गाड़ी को खड़ा कर संजय उसका टायर बदलने लगा। उसी समय…
चतरा : जिले के वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के जोरी बाजार में एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान मो जमशेद, पिता मो मोईन के रूप में की गई। बताया जाता है कि जमशेद के घर में कोई नहीं था। जब वह घर लौटा तो घर का दरवाजा खोलकर किचेन में चला गया। जहां वह चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। और घर में आग लग गई। जिसके चपेट में मो जमशेद बुरी तरह से झुलस गया घटना…
Chatra : उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम कल्याण विभाग अंतर्गत वनपट्टा से संबंधित अनुमंडल स्तरीय वन अधिकारी समिति द्वारा कुल 76 व्यक्तिगत वनपट्टा 3 सामुदायिक वनपट्टा प्रस्तुत किया गया। जिसकी मानक दस्तावेजों की गहनता से जांच करते हुए सर्वसम्मति से कुल 71 व्यक्तिगत वनपट्टा एवं कुल 3 सामुदायिक वनपट्टा स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। वहीं शेष प्राप्त त्रुटि दस्तावेज वाले वनपट्टा को अनुमंडल स्तर से ग्राम सभा से निराकरण हेतु वापस करने का निर्देश दिया गया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार,…
चतरा : जिला परिसद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में आयोजित था। जिसमें तीन दर्जन से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जीप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर चतरा में बढ़ते थेलेसिमिया मरीजों की संख्या को देखते हुवे लगाया गया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बढ़कर कोई दान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर हमारे दिए गए खून से किसी की जान बच सकती है…
चतरा जिले में गरीब परिवारों की जिंदगी इंट भट्ठों की आग में तप रही है। यहां के मजदूर दिन-रात तपती धूप और भट्ठों की गर्मी में पसीना बहाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें मिलता है महज एक रुपये प्रति इंट की मामूली मजदूरी। यह कहानी न सिर्फ इन मजदूरों की मेहनत और मजबूरी को उजागर करती है, बल्कि सामाजिक-आर्थिक असमानता की उस गहरी खाई को भी दिखाती है, जिसे पार करना इनके लिए सपने जैसा है। एक दिन की मेहनत, एक रुपये की कीमत चतरा के ग्रामीण इलाकों में इंट भट्ठे गरीब परिवारों के लिए आजीविका का मुख्य साधन बन…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को कहा कि देश में असंगठित मजदूरों की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है। इनमें ठेका मजदूर भी शामिल हैं। अब तो ऐसा समय आ गया है कि ठेकेदार ही मजदूरों के भाग्य विधाता बन गये हैं। मजदूरों को अब उनकी सेवा के बदले में सुरक्षा नहीं मिलती। उदारीकरण के बाद से ही असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की संख्या बढ़ रही है जबकि संगठित क्षेत्र के मजदूरों की संख्या निरंतर कम होती चली गई है। यहां बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में जनता दल (यूनाइटेड) के तत्वावधान में मजदूर दिवस के अवसर पर…
Ranchi : पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में जातीय जनगणना कराने का कैबिनेट में जो फैसला लिया है वह स्वागतयोग है। आजादी के बाद पहली बार इतना साहसिक फैसला लिया गया है। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का वर्षों से जातीय जनगणना की मांग आज पूरा होगया। जातीय जनगणना होने से समस्त देश के साथ-साथ झारखंड के पिछड़े को समस्त कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, शिक्षा एवं रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही इंदिरा साहनी फैसले में तय ५० प्रतिश आरक्षण…
चतरा. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बुधवार की रात ब्लैक आउट (बत्ती गुल) कर वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 का विरोध किया. लोगो ने अपने अपने घर, दुकान, कार्यालय व अन्य प्रतिष्ठानों में 9:00 बजे से 9:15 बजे तक 15 मिनट बिजली बंद (बत्ती गुल) रखा और शांतिपूर्ण विरोध किया. साथ ही वक्फ संशोधन बिल के प्रति नाराजगी व असहमति जाहिर की. ब्लैक आउट के दौरान मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के आह्वान पर ब्लैक आउट किया गया. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने कहा कि यह बिल मुस्लिमों के हित में नहीं है. जब तक केंद्र सरकार इस…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में बालू के माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू धुलाई जोरो पर है। झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन अवैध बालू कारोबारी के खिलाफ सख्त निर्देश जारी करते हुए लगातार अभियान जारी रखने की बात कह रही है।तो दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र प्रखंड क्षेत्र में बालू तस्करों द्वारा धड़ल्ले से बालू की अवैध खनन और भंडारण किया जा रहा है। लावालौंग के विभिन्न नदियों से रोज सैकड़ो ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू की धुलाई की जा रही है और सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा है।जिसमें सबसे ज्यादा अवैध रूप से अमानत नदी…
