Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अमनारी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का हुआ समापन,टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच हुआ संघर्षपूर्ण मुकाबला, प्लेंटी शूटआउट में छावनी टीम बनी विजेता
    Hazaribagh News

    अमनारी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का हुआ समापन,टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच हुआ संघर्षपूर्ण मुकाबला, प्लेंटी शूटआउट में छावनी टीम बनी विजेता

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत अमनारी अवस्थित आइडियल चिल्ड्रेन स्कूल के बगल में अवस्थित अमनारी फुटबॉल मैदान में आयोजित अमनारी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट- 2023 का करीब एक माह तक लगातर रोमांच के बाद शुक्रावर को शानदार समापन हुआ। फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और मैदान में खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल खेल का लुप्त उठाकर फाइनल मैच का उद्घटान किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच इचाक प्रखंड के छावनी बनाम दारू प्रखंड के खरिका टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले हुआ और दोनों टीमें बराबरी पर रही। जिसके बाद प्लेंटी शूटआउट के जरिए टूर्नामेंट के फाइनल का नतीजा आया। जिसमें इचाक छावनी की टीम ने 3 गोल मारा जबकि दारू खरिका की टीम महज 1 गोल ही मार सकी और इस तरह से इस टूर्नामेंट का खिताब छावनी की टीम ने 2 गोल से जीत कर अपने नाम कर लिया ।उक्त टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेंट के विजेता टीम को 21 हजार रुपए नगद और आकर्षक ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 11 हजार रूपए नगद और आकर्षक ट्रॉफी भेंट किया गया। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में रेफरी राजेश कुमार शर्मा, महादेव प्रसाद और महेंद्र यादव ने टूर्नामेंट का सफल संचालन कराया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, सचिव सुल्तान अंसारी, उपाध्यक्ष श्यामलाल महतो, उपसचिव रामअवतार शर्मा, अमृत पासवान, कोषाध्यक्ष देवनारायण प्रसाद, सदस्य उमेश प्रसाद, महेंद्र यादव, खालिद अंसारी सहित अन्य लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाया। टूर्नामेंट में उद्घोषक की भूमिका में देवनारायण प्रसाद ने लोगों को मैच का आंखों देखा हाल अनोखे अंदाज में सुनाया । बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की वर्षों से अमनारी के इस मैदान में इस टूर्नामेंट में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होता रहा है। पूर्व में यह टूर्नामेंट बोलट-रियासत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ करता था जिसका नाम अब बदलकर अमनारी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट कर दिया गया है। उन्होंने कहा की नमो फुटबॉल टूर्नामेंट ने हजारीबाग के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच एक नया जुनून जगाया है और फुटबॉल के पूराने स्वरूप को जीवंत करने का सकारात्मक कार्य किया है। उन्होंने कहा की नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के व्यापक स्तर पर आयोजन के साथ क्षेत्र के अन्य आयोजनों में भी हरसंभव साधन संसाधन उपलब्ध कराते रहें हैं और भविष्य में भी कराते रहेंगे ।मौके पर विशेषरुप से विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी हर्ष अजमेरा, दारु प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, अमनारी मुखिया कृष्णा मेहता, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी,
    पूर्व मुखिया अनूप कुमार, सूरज कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद मेहता, महेंद्र प्रजापति, शेखावत, जयशंकर मिश्रा, सुरेश वर्मा, अर्जुन प्रसाद, रवि सिंह, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

    हजारीबाग : आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.