
चतरा। पर्वत काटकर असंभव को संभव बनाने वाले ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी की जयंती पर अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति ने दिल छू लेने वाला रक्तदान शिविर आयोजित किया। समाज के सैकड़ों लोग उत्साह से रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प दोहराया। इस आयोजन ने मांझी जी के बलिदान की याद दिलाई, जिन्होंने 22 वर्षों की कठोर तपस्या से 360 फीट लंबी, 30 फीट ऊंची और 25 फीट चौड़ी सड़क बना दी।समिति के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार भारती ने भावुक स्वर में कहा, “दशरथ मांझी न केवल भारत, बल्कि विश्व के ‘माउंटेन मैन’ हैं। उनके अदम्य साहस ने गरीब-मजदूर वर्ग का मान बढ़ाया। केंद्र सरकार से मांग है कि इस महान कर्मयोगी को भारत रत्न देकर सम्मानित किया जाए। यह सम्मान हर गरीब के सम्मान के समान होगा।”शिविर में टेंपो चालक संघ के जिला अध्यक्ष राजू कुमार, शैलेंद्र कुमार मंडल, साधना कुमारी, हीरा भुइयां, ममता कुमारी, मनोरमा देवी, पिंकी देवी, रंजनी देवी, बीरेंद्र यादव, प्रभु भारती, अमर भारती, सनोज भारती, अशोक भारती, नरेश भारती, बिहारी भारती, संतोष भारती, राजेंद्र भारती, गणेश भारती, सुशील भारती, लालू भारती, मुकेश भारती, विजय भारती, जदू नंदन, बिगन भारती, भीम भारती, सुनील भारती, पिंकू भारती समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
