अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति चतरा ने महिला मोर्चा का किया गठन जिलाध्यक्ष बनी मामता कुमारी, जिला महासचिव मनोरमा देवी।


चतरा— अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति चतरा के जिलाध्यक्ष उमेश भारती की अध्यक्ष्यता मे शहर के डोमसिटवा पकरिया, सबरी आश्रम में महिला मोर्चा की बैठक कि गई।
बैठक का संचालन जिला महासचिव जयराम भारती एवं जिला कोषाध्यक्ष नरेश भारती ने किया। बैठक में विशेष महिलाओं की मजबूती को लेकर अनेक बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उमेश भारती ने कहा की समाज को किसी भी स्थिति मे मजबूत बनाना है,समाज के लिए यदि जान भी देना पड़ेगा तो उमेश भारती पीछे हटने वालो मे नही है उन्होंने आगे कहा की समाज की महिलाओं को शराब छोड़ने और संगठित रहने की जरूरत है।उन्होंने समाज की मजबूती के लिए महिलाओ को बढ़चढ़कर आगे आने की अपील करते हुए कहा की अपने आप को कभी कमजोर मत समझना मैं आप सभी को साथ लेकर चलने का पूरा भरोसा दिलाता हूं। चतरा जिला की पूरी टीम महिल मोर्चा के साथ है। वर्तमान सभी महिला मोर्चा का जिला कोर कमेटी को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।जिलाध्यक्ष *मामता कुमारी* इटखोरी प्रखंड के शहरजाम गांव की है जिला महासचिव मनोरमा दवी, चतरा प्रखंड के खरिक गांव की है,जिलाउपाध्यक्ष सुनीता देवी,रंजनी कुमारी,मनवा देवी,चांदनी देवी, चिंता देवी ,सुनीता देवी,शिला देवी,रेखा देवी ,आरती देवी, संगीता कुमारी,शांति देवी,कारी देवी को सर्वसमति से महिला मोर्चा जिला कोर कमेटी की बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। बैठक में उपस्थित – सरजू राम , सुरेंद्र भुइयां,चतरा नगर अध्यक्ष मनोज भारती, नगर प्रभारी मुकेश भारती, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष छात्र ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष सुशील भारती , कान्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष अमर भारती , पथलगड़ा प्रखंड अध्यक्ष विनोद भुइयां , रमेश भुइयां,गोवर्धन भारती, कावेंद्र भारती, मन्नू भारती,देवेंद्र भारती, तपेश्वर भारती, अनिल भारती, पिंकू भारती, योगेंद्र भारती, मुरारी भारती, अशोक भारती, दयानंद भारती उपेंद्र भारती,पपन भारती एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित हुए ।