
लावालौंग : प्रखंड के कोलकोले पंचायत ग्राम मधवा के त्रियाही नदी के गोद में तथा सुंदर प्राकृतिक के आगोश में त्रियाहि पहाड़ी रविवार को 41 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अखंड हरि कीर्तन में मुखिया राजेश कुमार साहू पहाड़ परिसर में नवनिर्मित चबूतरा का विधिवत् पूजाकर उपस्थित समितीका हवाले किया। तथा इस अवसर पर बीस सूत्री प्रखण्ड उपाध्यक्ष सरयू यादव भी शामिल हुए। मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष सह मुखिया राजेश साहु ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अखंड हरि कीर्तन के आयोजन से लोगों में आस्था और आत्मबल बढता है। लोगों के मन को शांति और सेवा के प्रति मन उद्देलित होता है। उन्होंने कहा कि अखंड हरि कीर्तन होने से अध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। उन्होंने सभी भक्तों से अखंड हरि कीर्तन में भाग लेने की अपील की। साहु जी ने कहा कि कीर्तन होने से लोगों में क्रोध की भावना खत्म होता है और सद्भावना एंव एकजुटता का विस्तार होता है। मौके पर कार्यक्रम के सचिव हरि गाँझू, कोषाध्क्ष पिंटू माथुरी, उपमुखिया नौशाद आलम, खीरू प्रजापति, कटिया पंचायत के पंचायत सदस्य पति चेतलाल सहूर, संजय मथुरी, शंकर ठाकुर, उमेश साव, जितेन्द्र ठाकुर, जगदीश सिंह के अलावे सैकड़ो गणमान्य तथा श्रदालुओ के रूप में सैकड़ो माता बहनें समेत सैकड़ों गणमान्य ग्राम वासी उपस्थित थे।
मो० साजिद, लावालौंग
