Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, June 17, 2025
Chatra News

अजय बने अध्यक्ष, अक्षयवट को कोषाध्यक्ष का दारोमदार,नव दुर्गा पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन, सरकारी निर्देशों के अनुरूप पूजा संपन्न कराने का निर्णय

चतरा : सदर प्रखंड के कमात गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सरकारी निर्देशों के अनुरूप दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। देवी मंडप प्रांगण में हुई बैठक की अध्यक्षता सिताराम सिंह व संचालन रंजित सिंह ने किया। इस दौरान शांति पूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर नव दुर्गा पूजा समिति कमात का पुनर्गठन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अजय कुमार सिंह को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया। जबकि सीताराम सिंह को सचिव व अक्षयवट दयाल सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गांव के 50 युवकों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुने गए युवकों की टोली को अलग-अलग भागों में बांट कर विधि-विधान से पूजा संपन्न कराया जाएगा। ये सभी कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में प्राप्त जिम्मेदारियों को निभाएंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर देवी मंडप परिसर से मरमदीरी स्कूल तक रौशनी, साउंड और साज-सज्जा की व्यवस्था की जाएगी। शिव मंदिर परिसर और हनुमान मंदिर की भी साफ-सफाई समिति द्वारा कराई जाएगी। इसे लेकर युवा मंडली को भी विशेष तौर पर जिम्मेवारी सौंपी गई। निर्णय लिया गया है। बैठक में कमात के अलावे असानी व सरौना हरिजन टोला के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। सत्येंद्र सिंह अंकित सिंह रामप्रवेश सिंह प्रभु सिंह हरीश सिंह प्रदीप सिंह ओम प्रकाश सिंह देवनारायण सिंह मनोहर साव रूपन भुईया

Leave a Response