
गिद्धौर/चतरा : थाना क्षेत्र के लुब्धिया गांव से एक युवक की अपहरण कर हत्या करने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।वहीं अपनी सूझबूझ से युवक ने अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ ।बताया जाता है कि लुब्धिया गांव के तुलसी यादव के पुत्र दिनेश यादव 39 वर्षीय अपने दो बच्चे व अपनी मां के साथ अलग अलग चारपाई पर घर के बाहर सो रहा था। शनिवार के दिन रात करीब 1:00 बजे एक बाइक से दो नकाबपोश युवक उसके पास आए और पानी पीने को लेकर बाल्टी व लोटा की मांग किया।यहां तक कि पास के हैंड पंप पर पानी पिलाने को लेकर दिनेश ने दोनों को ले गया। जहां से दोनों नकाबपोश ने युवक की गर्दन पर चाकू रख कर बाइक पर बैठाकर चिरैया जंगल की ओर ले गए। जबकि तीन अन्य अपराधी एक अन्य बाइक पर सवार थे । घटना के बाद घर परिवार वालों में दहसत व्याप्त है। घायल युवक ने बताया कि बाइक आगे पीछे चल रहा था। दिनेश ने तीन अपहरण करता की पहचान कर लिया। जबकि दो की पहचान नहीं कर पाया। दिनेश को जिस बाइक से ले जाया जा रहा था।वह बाइक चिरैया जंगल में खराब हो गई।इस बीच दिनेश रात की अंधेरा व जंगल का लाभ उठाकर भागने का प्रयास किया।परंतु सभी लोगों ने पड़कर चाकू से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस बीच युवक ने अपनी जान बचाने का भरपूर प्रयास भी किया।किसी तरह जान बचाकर एक गड्ढे में युवक जा छुपा। इसके पश्चात हमलावरों ने युवक की काफी खोजबीन किया। नहीं मिलने पर सभी युवक को छोड़ कर फरार हो गए।रविवार की सुबह लड़खड़ाते हुए व खून से लतपथ जैसे-तैसे गांगपुर गांव पहुंच गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता गांगपुर गांव पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी लिया।जबकि घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर भेज दिया। जहां से बेहतर इलाज के लिए चतरा रेफर कर दिया गया।इस बाबत दिनेश यादव ने तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध अपहरण कर हत्या करने के प्रयास की प्राथमिक की दर्ज को ले थाना में आवेदन दिया है।
