Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, June 17, 2025
Chatra News

गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति बुरी तरहा झुलसा, रेफर

चतरा : जिले के वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के जोरी बाजार में एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान मो जमशेद, पिता मो मोईन के रूप में की गई। बताया जाता है कि जमशेद के घर में कोई नहीं था। जब वह घर लौटा तो घर का दरवाजा खोलकर किचेन में चला गया। जहां वह चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। और घर में आग लग गई। जिसके चपेट में मो जमशेद बुरी तरह से झुलस गया घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उसे आनन फानन में इलाज के सदर अस्पताल चतरा लाया गया। जहां से प्रार्थमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ अज़हर ने बताया कि जमशेद की स्थिति गंभीर है। क्योंकि उसका शरीर 90 प्रतिशत जल गया है। ऐसे में उसे बेहतर इलाज के लिए हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज के बर्न यूनिट भेज दिया गया है।

Leave a Response