
लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के लावालौंग पंचायत स्थित पारामातु गांव में चारो तरफ से सड़कों का जाल बिछेगा।यहां के एक एक सड़क एवं गली का कालिकरण एवं पीसीसी सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के अनुशंसा से करवाया जाना है।इसके लिए लावालौंग पंचायत के पूर्व मुखिया सह विधायक के वर्तमान जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह काफी दिनों से लगातार प्रयासरत थे।उनके द्वारा पारामातु में स्थित सड़कों की स्थिति से लगातार विधायक को अवगत कराया जा रहा था।जिसका परिणाम है कि अंततः यह गांव सड़कों से आच्छादित होने के लिए तैयार है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए संजय कुमार सिंह नें बताया कि पारामातु में पीडब्लुडी रोड से कसियाटांड सूर्य मंदिर तक तथा दुर्गा मंडप अनिल सिंह के घर से लेकर बड़का बर तक पथ का निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गया है।सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के अनुशंसा से इस गांव में चारो तरफ से सड़कों का निर्माण हो जाने से लोगों को बेहद सुविधा होगी।विधायक एवं संजय कुमार सिंह के इस पहल के लिए ग्रामीण में बेहद हर्ष है।और ग्रामीण इसके लिए उन्हें बेहद आभार व्यक्त कर रहे हैं।
संवाददाता, मो० साजिद
