
Lawalong: लावालौंग प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को यक्ष्मा उन्मूलन अभियान के टीकाकरण को लेकर बैठक किया गया।जिसकी अध्यक्षता लावालौंग प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती नें किया।मौके पर उनके साथ चिकित्सा प्रभारी डाॅक्टर अशोक कुमार भी उपस्थित थे।लोगों को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी नें कहा कि अपने अपने पोषक क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक के योग्य व्यक्तियों का यक्ष्मा से रोकथाम के लिए टीकाकरण करना है।ताकि टीबी को जड़ से मिटाया जा सके।वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर दीपक नें सहिया और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सही रूप से सर्वे और टीकाकरण से संबंधी लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया।मौके पर डॉक्टर बी एन प्रसाद,बीपीएम देव कुमार पाठक और डब्ल्यू एच ओ के मॉनिटर दिनेश कुमार समेत दर्जनों स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सहायक उपस्थित थे।
संवाददाता, मो० साजिद
